UP Live

“किसी के साथ अन्याय नहीं होगा” – जनता दर्शन में CM योगी का सख्त संदेश

लखनऊ में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध समाधान और बिना भेदभाव न्याय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को भीषण गर्मी में स्वास्थ्य और खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मिलकर सभी की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सम्मान पर सरकार का पूरा जोर है। सरकार जनसमस्याओं के उचित समाधान के लिए प्रतिबद्ध भी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तय समयसीमा के भीतर समस्याओं के निस्तारण का भी निर्देश दिया।

शिक्षा और स्वास्थ्य पर सरकार का विशेष जोर

‘जनता दर्शन’ में शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कुछ मामले आए। मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि शिक्षा व स्वास्थ्य पर सरकार का विशेष जोर है। प्रदेश का हर व्यक्ति शिक्षित हो और हर जरूरतमंद को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसके लिए सरकार कृतसंकल्पित है। इन विभागों से जुड़े सभी मामले संवेदनशीलता से हल किए जाएंगे।

बिना भेदभाव सभी को मिले न्याय

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जरूरतमंद की समस्या का समाधान हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देशित किया कि पूरी संवेदनशीलता से सुनिश्चित करें कि बिना भेदभाव सभी को न्याय मिले। हर पात्र को योजनाओं का लाभ मिले, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो। मुख्यमंत्री ने राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों के भी शीघ्रता से निस्तारण के निर्देश दिए।

महिलाओं से बोले मुख्यमंत्री- गर्मी में अपना और परिवार का विशेष ध्यान रखिए

मुख्यमंत्री ने ‘जनता दर्शन’ में आईं महिलाओं की समस्याएं सुनीं, उनका हालचाल जाना, फिर उनसे संवाद भी किया। उन्होंने महिलाओं से कहा कि गर्मी बहुत पड़ रही है। ऐसे में अपना और परिवार के बुजुर्गों, बच्चों, पुरुषों का ध्यान रखें। इस समय अकारण बाहर निकलने से बचें और खानपान पर विशेष ध्यान दें।

लेखपाल परीक्षा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, यूपीएसएसएससी ने दर्ज कराया मुकदमा

बड़ा कदम: यूपी पुलिस रेडियो नेटवर्क होगा हाईटेक, हर थाने की लाइव मॉनिटरिंग होगी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button