Varanasi

चंदौली में पहली बार बन रही हाईटेक पुलिस लाइन, जानिए क्या होंगी खास सुविधाएं

चंदौली जनपद में योगी सरकार द्वारा 281.10 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक पुलिस लाइन का निर्माण कराया जा रहा है। भोजापुर क्षेत्र में 32.50 एकड़ भूमि पर बन रही इस परियोजना में बहुमंजिला आवासीय भवन, बैरक, हॉस्पिटल, आरटीसी स्कूल, जिम, ट्रांजिट हॉस्टल और प्रशासनिक भवन जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। सितंबर 2026 तक पूरी होने वाली यह परियोजना जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ पुलिसकर्मियों को बेहतर आवास और कार्य वातावरण उपलब्ध कराएगी।

वाराणसी : चंदौली जनपद के गठन के बाद लंबे समय तक पूर्व की सरकारे यहां प्रशासनिक ढांचे और बुनियादी सुविधाओं का विकास करना भूल गई थी।भौगोलिक दृष्टि से विशाल क्षेत्रफल और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए चंदौली को वाराणसी से अलग कर नया जिला बनाया गया था, ताकि कानून व्यवस्था मजबूत हो सके और विकास कार्यों को गति मिल सके।कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे चंदौली के पास करीब दो दशक तक अपनी पुलिस लाइन नहीं थी, जिससे  पुलिस विभाग को कई व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

योगी सरकार ने इस जरूरत को समझा और इसे अमलीजामा पहनाया। मुख्यमंत्री के मंशा के अनुरूप करीब 281.10 करोड़ रुपये की लागत से चंदौली- सकलडीहा मार्ग पर भोजापुर क्षेत्र में लगभग 32.50 एकड़ भूमि पर पुलिस लाइन बनाई जा रही है, यह जो जिला मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर है। परियोजना को सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

योगी सरकार चंदौली में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नई पुलिस लाइन का निर्माण करा रही है। सरकार की यह महत्वाकांक्षी परियोजना जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के साथ पुलिसकर्मियों के लिए आधुनिक कार्य वातावरण मुहैया कराएगी। योगी सरकार की यह परियोजना पूर्वांचल में पुलिस को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। पुलिस लाइन बनने के बाद जिले के पुलिसकर्मियों को बेहतर आवास, प्रशिक्षण और प्रशासनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे आम जनता को भी बेहतर और तेज पुलिस सेवाओं का लाभ मिलेगा।

पुलिसकर्मी 4 बीएचके, 2 बीएचके और 1 बीएचके के मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के फ्लैट में रहेंगे। चंदौली पुलिस लाइन में सबसे अधिक भूतल प्लस 14 मंजिल की और दूसरा भूतल प्लस 9 मंजिला  बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है। नई पुलिस लाइन आधुनिक पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर का बड़ा केंद्र बनेगी। यहां बहुमंजिला इमारत में पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के लिए आवास, प्रशासनिक भवन, आरटीसी, हॉस्पिटल, जिम, ट्रांजिट हॉस्टल आदि सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।

आवासीय एवं गैर-आवासीय भवन निर्माण

-आवासीय भवन (टाइप-ए आवास) G+9
-आवासीय भवन (टाइप-बी आवास) G+14
-एडमिन ब्लॉक (G+3)
-इंडोर जिम (G+3)
-बैरक 200 क्षमता (G+4)
-बैरक 300 क्षमता (G+5)
-महिला बैरक 50 क्षमता (G+1)
-टाइप-4 आवास (G+1) तीन आवासीय भवन, गैरेज एवं सहायक क्वार्टर
आरआई आवास
-क्वार्टर गार्ड
-राजपत्रित गेस्ट हाउस 4 सुइट्स (G+1)
-पुलिस क्लब (G)

-मोटर लाइन कॉम्प्लेक्स गैरेज सहित (G)
-हॉस्पिटल (G)
-बिजली सब स्टेशन (ESS-G)
-आरटीसी स्कूल (G+2)
-ट्रांजिट हॉस्टल (G+2)

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस पुलिस लाइन से चंदौली को सुदृढ़ और सुव्यवस्थित पुलिस प्रशासनिक केंद्र मिलेगा। इससे आम जनता को बेहतर सुरक्षा और त्वरित पुलिस सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को रहने के लिए व्यवस्थित आवास मिलेगा,जिससे उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी।
आकाश पटेल
पुलिस अधीक्षक, चंदौली

घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, यूपी में लू को लेकर सीएम योगी का बड़ा आदेश

मुख्यमंत्री योगी का बड़ा ऐलान, 20 हजार नए शिक्षक और अनुदेशकों की होगी नियुक्ति

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button