खिचड़ी मेला: श्रद्धालुओं की सुरक्षा-सुविधा के लिए गोरक्षपीठ में डटे सीएम योगी
योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति पर लगने वाले विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेले को लेकर गोरखनाथ मंदिर में डेरा डाल दिया है। उन्होंने मंदिर परिसर का रात्रिकालीन निरीक्षण कर सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा के निर्देश दिए। इस दौरान श्रद्धालुओं से संवाद किया और बच्चों को आशीर्वाद दिया। वहीं, बादशाह ने गुरु गोरखनाथ के दर्शन कर मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।
- मकर संक्रांति से पहले गोरखनाथ मंदिर परिसर का रात्रिकालीन निरीक्षण, तैयारियों पर स्वयं रख रहे नजर
गोरखपुर । गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर लगने वाले विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व सहूलियत सुनिश्चित कराने के लिए गोरक्षपीठ में डेरा डाल दिया है। मकर संक्रांति पर खिचड़ी महापर्व का शुभारंभ गुरुवार को होगा लेकिन मंगलवार शाम से गोरक्षपीठाधीश्वर ने सारी व्यवस्थाओं पर खुद नजर रखनी शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर संवेदनशील सीएम योगी जी मकर संक्रांति पर होने वाले पारंपरिक रूप से विशिष्ट, दिव्य व भव्य आस्था की खिचड़ी निवेदन पर्व के दृष्टिगत मंगलवार रात गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण किया।
मंगलवार अपराह्न गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होने के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन पूजन करने तथा अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेका। इसके बाद खिचड़ी मेला की तैयारियों की जानकारी लेने तथा यथोचित निर्देश देने में जुट गए। चूंकि श्रद्धालुओं का रेला बाबा गोरखनाथ की पावन तपोभूमि पर अभी से आने लगा है, इसलिए तैयारियों को अंतिम रूप देने के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने मंदिर परिसर का रात्रिकालीन निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने समूचे मंदिर परिसर में साफ सफाई, सुरक्षा व अन्य सभी सुविधाओं को लेकर जरूरी निर्देश दिए। गोरखनाथ मंदिर परिसर में रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं का कुशलक्षेम पूछा और उनके साथ आए बच्चों को प्यार दुलार के साथ आशीर्वाद भी दिया।

गुरु गोरखनाथ का दर्शन कर गायक बादशाह ने की सीएम योगी से शिष्टाचार भेंट
बॉलीवुड के मशहूर गायक बादशाह ने मंगलवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। उन्होंने मंदिर के बैठक कक्ष में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट भी की। गोरखपुर महोत्सव के औपचारिक समापन समारोह के दिन मंगलवार को बॉलीवुड नाइट में अपनी गायन कला का प्रदर्शन करने आए गायक बादशाह ने मंचीय प्रस्तुति देने से पूर्व गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर शिवावतार गुरु गोरखनाथ के दरबार में मत्था टेका। विधि विधान से दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंदिर का प्रसाद ग्रहण करने के बाद वह विदा हुए।
ऑपरेशन सिंदूर के चौथे दिन ही झुक गया पाकिस्तान, युद्ध रोकने को मजबूर हुआ: सेना प्रमुख
हम सिर्फ संभावनाओं की बात नहीं करते, परिणाम भी देते हैं : सीएम योगी



