State

बिहार चुनाव: भाजपा की बड़ी जीत, कानू हलवाई समाज की सभी 6 सीटें एनडीए के खाते में

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर भाजपा जिला मंत्री पूनम गुप्ता ने खुशी व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को अपनी हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, एनडीए की विकासवादी नीतियों और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

पूनम गुप्ता ने बताया कि इस चुनाव में कानू हलवाई समाज को एनडीए गठबंधन की ओर से कुल 6 सीटें दी गई थीं, और गर्व की बात है कि इन सभी छह सीटों पर उम्मीदवार शानदार प्रदर्शन करते हुए विजयी रहे। उन्होंने कहा कि यह परिणाम समाज की एकजुटता, पार्टी के प्रति विश्वास और भाजपा के प्रति जनता के स्नेह को दर्शाता है।उन्होंने आगे बताया कि आज बिहार में भाजपा की जोरदार जीत पर उन्होंने भी सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी, और बदले में नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने उन्हें भी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

1- प्रमोद कुमार, मोतिहारी विधानसभा
2- केदार प्रसाद गुप्ता, कुढ़नी विधानसभा
3- छोटी कुमारी, छपरा विधानसभा ।
4- श्री राधाचरण सेठ, संदेश विधानसभा
5 -लौकहां – श्री सतीश साह
6 -बख्तियारपुर – श्री अरूण गुप्ता

पूनम गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय में भाजपा और एनडीए गठबंधन बिहार के विकास, सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय को नई दिशा देगा। उन्होंने वादा किया कि वह अपने संगठन और समाज के लोगों के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत बनाने तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए लगातार कार्य करती रहेंगी।

बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत पर राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता की बधाई

वाराणसी : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर बाबा गणिनाथ भक्त मण्डल के राष्ट्रीय संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और नेतृत्व की स्पष्ट नीतियों की जीत है।

राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने विशेष रूप से यह बताते हुए खुशी व्यक्त की कि कानू हलवाई समाज को एनडीए की ओर से मिली सभी 6 सीटों पर विजय प्राप्त हुई है, जो समाज की एकता, जागरूकता और राजनीतिक सशक्तिकरण का बड़ा संदेश है। उन्होंने कहा कि बिहार में मिली यह जीत सामाजिक समरसता, विकास और सुशासन के नए युग की शुरुआत करेगी। साथ ही उन्होंने विजयी उम्मीदवारों और सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ देते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में समाज और राज्य दोनों के हित में बेहतर कार्य होंगे।

बिहार चुनाव 2025: अराजकता की राजनीति से विकासवाद की जीत

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button