
बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर काशी में जश्न, ढोल- नगाड़ों संग उमड़ा उत्सव
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत की खबर मिलते ही काशी में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। गुलाबबाग स्थित भाजपा कार्यालय में ढोल–नगाड़ों की थाप, आतिशबाज़ी और मिठाई वितरण के साथ कार्यकर्ताओं ने विजय जश्न मनाया। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, महापौर अशोक तिवारी और विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि यह जनता द्वारा विकास, सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर मुहर है। जवाहर नगर स्थित पीएम संसदीय कार्यालय में भी जोरदार आतिशबाज़ी, नारेबाज़ी और विजय जुलूस निकाला गया। इधर, एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कंचनपुर स्थित कैंप कार्यालय से कार्यकर्ताओं के साथ विजय जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया। बाबा गणिनाथ भक्त मण्डल के राष्ट्रीय संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने भी एनडीए को बधाई देते हुए कहा कि कानू हलवाई समाज को मिली सभी 6 सीटों पर जीत समाज की एकता और राजनीतिक सशक्तिकरण का प्रतीक है।
- भाजपा कार्यालय से संसदीय परिसर तक विजय जुलूस; नेताओं ने कहा- जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
वाराणसी : बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए को मिली प्रचंड जीत की खबर जैसे ही फैली, काशी में भाजपा कार्यकर्ताओं के हृदय में उमंग की तरंगें लहराने लगीं। गुलाबबाग स्थित भाजपा कार्यालय पर दृश्य कुछ ऐसा था मानो दीपावली की चकाचौंध फिर से उतर आई हो। ढोल–नगाड़ों की तेज थापों पर कार्यकर्ता ताल से ताल मिलाते थिरक रहे थे। आतिशबाज़ी से आकाश रौशन था और हवा में घुली मिठाई की सुगंध, चेहरे पर झलमलाती मुस्कान- सब मिलकर उत्सव का ऐसा भाव रच रहे थे, मानो लोकतंत्र स्वयं विजय पताका फहरा रहा हो।
कार्यालय परिसर गुलाबी रोशनी, केसरिया उमंग और उत्साह की गहन लहरों से भर उठा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, गले लगाकर और “एनडीए विजय!” के जयघोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। हर ओर प्रसन्नता की ऐसी हवा बही कि लगता था- बिहार की जीत काशी की धमनियों में भी प्रकाश बनकर दौड़ गई है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने इस अवसर पर कहा कि यह जीत जनता के विकास-संकल्प और लोकतंत्र की अटूट आस्था की विजय है। उन्होंने कहा- “बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राजनीति को सर आंखों पर रखा है। यह जीत कार्यकर्ताओं की तपस्या और जनता के आशीर्वाद की चमक है।”

महापौर अशोक तिवारी ने एनडीए की प्रचंड जीत को सत्य पर जनता की मोहर बताते हुए कहा- “बिहार की जनता ने राहुल गांधी के प्रपंच और महागठबंधन के हर झूठ को नकार दिया। नकारात्मकता और छल का जो धुंध फैलाया गया था, जनता ने उसे हवा के झोंके की तरह उड़ा दिया। यही कारण है कि एनडीए को ऐतिहासिक जनसमर्थन प्राप्त हुआ है।”महापौर अशोक तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी
शहर दक्षिणी विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि इस जनादेश में बिहार की हर आवाज़ शामिल है-गाँव, किसान, युवा, महिलाएं और कमजोर तबकों की उम्मीदें। उन्होंने कहा- “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन मॉडल पर जनता ने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है। अगले पाँच वर्षों में बिहार में विकास की धारा और तेज बहेगी, महिला सशक्तिकरण के नए आयाम स्थापित होंगे। विकसित भारत की राह में विकसित बिहार एक मजबूत कदम होगा।”
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री मीना चौबे,पुर्व मेयर रामगोपाल मोहले, पुर्व एमएलसी शतरूद्र प्रकाश,सुभाष गुप्ता,राकेश शर्मा, काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया, सुधीर मिश्रा,संतोष सोलापुरकर,सुरेश सिंह , कुसुम पटेल, निर्मला सिंह पटेल ,रचना अग्रवाल, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, आत्मा विश्वेश्वर ,मधुकर चित्रांश ,अशोक जाटव, मुरलीधर सिंह एडवोकेट, चंद्रशेखर उपाध्याय, जेपी सिंह, रणजय सिंह ,अखिलेश सिंह सनी, अवधेश राय ,संजय कुमार, हरि केसरी, अशोक मिश्रा, सुरेखा सिंह, इंदू सिंह, सीमा वर्मा, रीना पात्रों ,गीता सिंह, मीरा गुप्ता, सुनीता विश्वकर्मा, गीता शास्त्री, अनीशा शाही, नेहा कक्कड़ ,सुष्मिता सेठ, रविंद्र सिंह ,हीरा यादव ,पंकज चतुर्वेदी, शैलेंद्र सिंह, दिलीप साहनी ,सुजीत सिंह टीका, प्रेम पासी, गिरीश श्रीवास्तव,,अनमोल सिंह, सिद्धार्थ सिंह, विवेक सिंह सोनू, सोमनाथ विश्वकर्मा, प्रमोद यादव मुन्ना, अनिल उपाध्याय, विनय सिंह, विनोद चौहान, अनिल तिवारी ,अनिल गुप्ता, तुषार सेठ, कुशाग्र श्रीवास्तव ,सौरभ मुन्ना ,अभिषेक श्रीवास्तव, प्रीतम पाठक, नीरज जायसवाल ,कुंवरकांत सिंह, गंगाधर उपाध्याय, मंगलेश कुमार जायसवाल, पप्पू सोनकर, बृजेश चौरसिया, पुन्नू लाल बिंद ,प्रवीण राय, शशांक अग्रवाल , वैभव उपाध्याय, पिंटू जायसवाल ,चंदन जायसवाल, राजेंद्र सिंह पटेल ,विनोद भारद्वाज, प्रमील पाण्डेय, शैलेंद्र मिश्रा,अशोक कुमार पाण्डेय आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे
बिहार चुनाव में NDA की जीत पर संसदीय कार्यालय पर भी मनाया गया जश्न
वाराणसी : बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को मिली बंपर जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जवाहर नगर (भेलुपुर) स्थित प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय पर जोरदार आतिशबाजी की और ढोल नगाड़ों पर थिरकते हुए जीत का जश्न मनाया। साथ ही साथ एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए जीत की बधाई दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संसदीय कार्यालय से विजय जुलूस निकाला जो गुरुधाम चौराहे से चेतमणि होते हुए संसदीय कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ। विजय जुलूस में कार्यकर्ताओं ने बधाई हो बधाई हो मोदीजी को बधाई हो एवं सुशासन जिंदाबाद के नारे लगाए।
इनकी रही उपस्थिति
महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, मेयर अशोक तिवारी,पूर्व महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय,संसदीय कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक,पूर्व मेयर रामगोपाल मोहले,क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी,सुधीर मिश्रा,नन्दजी पाण्डेय,राकेश शर्मा,शैलेंद्र मिश्रा,गीता शास्त्री,जे.पी.सिंह सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बिहार में भाजपा के प्रचंड जीत होने पर एमएलसी/भाजपा जिलाध्यक्ष ने मनाया जीत का जश्न,निकाला विजय जुलूस
वाराणसी : बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने पर एमएलएसी कैम्प कार्यालय कंचनपुर में विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के साथ विजय जुलूस निकाला और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि बिहार विधानसभा में एनडीए को मिली जीत विकास ओर सुशासन की जीत है। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्य और मुख्यमंत्री नितिश कुमार के सुशासन के दम पर ही बिहार में अभुतपूर्व जीत मिली है।
इस अवसर पर एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, संजय सोनकर, दिनेश मौर्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवेश पटेल, विनोद सोनकर, गोबिंद दास गुप्ता, अनिल पांडेय, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, रामसिंह ,कल्लू यादव, गोपाल पटेल, सुरेश पटेल गुड्डू, जय प्रकाश पटेल, जितेंद्र केशरी ,ओमप्रकाश प्रियदर्शी, यूसुफ ख़ान, मनीष कालरा ,अनिल कनौजिया, आशुतोष चौबे, केशव यादव ,उमेश विश्वकर्मा, अजय बिंद, राजेश विश्वकर्मा ,अजय सोनकर, आनंद पटेल, राजू प्रजापति, अजय विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत पर राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता की बधाई
वाराणसी : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर बाबा गणिनाथ भक्त मण्डल के राष्ट्रीय संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और नेतृत्व की स्पष्ट नीतियों की जीत है।
राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने विशेष रूप से यह बताते हुए खुशी व्यक्त की कि कानू हलवाई समाज को एनडीए की ओर से मिली सभी 6 सीटों पर विजय प्राप्त हुई है, जो समाज की एकता, जागरूकता और राजनीतिक सशक्तिकरण का बड़ा संदेश है। उन्होंने कहा कि बिहार में मिली यह जीत सामाजिक समरसता, विकास और सुशासन के नए युग की शुरुआत करेगी। साथ ही उन्होंने विजयी उम्मीदवारों और सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ देते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में समाज और राज्य दोनों के हित में बेहतर कार्य होंगे।



