UP Live

41583 किसानों से 2.43 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद, 48 घंटे में हो रहा है किसानों को भुगतान

योगी आदित्यनाथ सरकार के नेतृत्व में प्रदेश के अन्नदाता किसानों को भरपूर सहयोग मिल रहा है। विपणन सत्र 2025-26 में अब तक 41,583 किसानों से 2.43 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। धान (कॉमन) 2369 रुपये और (ग्रेड-ए) 2389 रुपये प्रति कुंतल की दर से खरीदा जा रहा है। किसानों के भुगतान की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से 48 घंटे के भीतर पूरी की जा रही है। अब तक 3,58,372 किसानों ने पंजीकरण कराया है। योगी सरकार के ई-पॉप सिस्टम और बायोमीट्रिक सत्यापन से बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त कर दी गई है।

  • धान (कॉमन)-2369 व (ग्रेड-ए) का 2389 रुपये प्रति कुंतल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद

लखनऊ : योगी सरकार के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयासों को ‘अन्नदाता किसान’ का निरंतर साथ मिल रहा है। विपणन सत्र 2025-26 के अंतर्गत धान खरीद में हो रही वृद्धि इस बात को पुख्ता कर रही है। बुधवार अपराह्न साढ़े तीन बजे तक 41583 किसानों से 2.43 लाख मीट्रिक टन धान खरीद की जा चुकी है। इसके लिए प्रदेश में अब तक 4110 क्रय केंद्र भी स्थापित किए जा चुके हैं। वहीं पहली सितंबर से अब तक 3,58,372 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है।

41 हजार से अधिक किसानों से हुई 2.43 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक 2369 रुपये धान (कॉमन) तथा 2389 रुपये (ग्रेड-ए) प्रति कुंतल की दर से खऱीद हो रही है। बुधवार तक 41,583 किसानों से 2.43 लाख मीट्रिक टन धान खरीद की जा चुकी है। वहीं 3,58,372 किसानों ने अब तक धान बिक्री के लिए पंजीकरण भी करा लिया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश व लखनऊ संभाग के हरदोई, लखीमपुर खीरी व सीतापुर में पहली अक्टूबर तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश व लखनऊ संभाग के लखनऊ, उन्नाव व रायबरेली मं पहली नवंबर से धान खरीद शुरू हुई थी।

सीएम योगी के निर्देश पर 48 घंटे में किसानों को किया जा रहा भुगतान

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 48 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान किया जा रहा है। किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में सीधे भुगतान किया जाएगा। वहीं बिचौलियों को रोकने व पारदर्शिता बरतते हुए क्रय केंद्रों पर मोटे अनाज की खरीद ई-पॉप (इलेक्ट्रॉनिक प्वॉइंट ऑफ परचेज) डिवाइस के माध्यम से पहले की भांति किसानों का बायोमीट्रिक सत्यापन के जरिए ही होगी। किसान अपनी समस्याएं टोल फ्री नंबर 18001800150 पर जानकारी ले सकते हैं या अपनी समस्या भी बता सकते हैं।

एक नजर

41 हजार से अधिक किसानों से 2.43 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

पहली सितंबर से प्रारंभ हुआ पंजीकरण, अब तक 3,58,372 किसानों ने करा लिया पंजीकरण

2369 रुपये कॉमन तथा 2389 रुपये (ग्रेड-ए) प्रति कुंतल की दर से हो रही खरीद

fcs.up.gov.in या UP KISAN MITRA पर पंजीकरण अनिवार्य, पंजीकृत किसानों से ही हो रही खरीद

टोल फ्री नंबर 18001800150 से सहायता या जानकारी ले सकते हैं किसान

आपदा सुरक्षा को नया आयाम: वाराणसी जोन में संयुक्त निदेशक अग्निशमन की होगी नियुक्ति

अयोध्या बनेगी आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था का केंद्र: पीएम मोदी करेंगे राम मंदिर पर भगवा ध्वज फहराना

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button