- देश व समाज के लिए समर्पित रहा संत गणिनाथ का जीवन: कमलेश पासवान
- मद्धेशिया व हलवाई समाज से भाजपा का पुराना रिश्ता: जयप्रकाश निषाद
- संत गणिनाथ से सीख लेकर समाज को एकजुट करने की जरूरत : सुरेंद्र चौरसिया
रुद्रपुर (देवरिया)। नगर पंचायत रूद्रपुर स्थित दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के समीप बहुउद्देशीय हाल में शनिवार को मद्धेशिया(कांदू-हलवाई)वैश्य महासभा द्वारा संत गणिनाथ जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालुओं व समाज बंधुओं की भारी भीड़ के बीच संत गणिनाथ के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि संत गणिनाथ जी ने अभावों में भी समाज को एकजुट करने का कार्य किया। उनका जीवन देश और समाज के लिए समर्पित रहा है। उन्हें किसी जाति या वर्ग से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए, वे सभी समाज के प्रेरक संत रहे हैं। श्री पासवान ने कहा कि भाजपा ने सभी जातियों और वर्गों को बराबर का सम्मान दिया है, और समाज की एकजुटता के लिए संत गणिनाथ के मार्ग को अपनाना होगा। पूर्व मंत्री एवं विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि मद्धेशिया व हलवाई समाज का भाजपा से पुराना रिश्ता रहा है। संत गणिनाथ जी ने हमेशा देश को जोड़ने का कार्य किया और आज उसी राह पर चलने की जरूरत है।

रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि समाज को संत गणिनाथ जी के बताए मार्ग पर चलते हुए बराबरी का सम्मान पाने के लिए संगठित होना होगा। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया ने समाज की राजनीतिक उपेक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए जागरूकता जरूरी है।अमित मोदनवाल ने कहा कि समाज को अपनी हिस्सेदारी के लिए एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। चेयरमैन प्रतिनिधि छट्ठे लाल निगम ने कहा कि संत गणिनाथ का जीवन देश और समाज को समर्पित रहा है, उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज को एकता का संदेश देना चाहिए।
इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत मंडल की ओर से विशालकाय माला, अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंटकर किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम सुधारे पासवान, सुनील पासवान, दिलीप जायसवाल, राणा प्रताप राव, संजय सिंह, राष्ट्रीय मंत्री अवधेश गुप्ता, जिला संरक्षक उमाशंकर मद्धेशिया, प्रदेश महामंत्री संगठन मनोज कुमार मद्धेशिया, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष दुर्गेश कांदू, इंजीनियर सुशील चंद्रगुप्त, डॉ. विजय कांडू, आलोक गुप्ता, मनीष मद्धेशिया, नंदलाल मद्धेशिया, आशीष मोदनवाल, भगवान दास मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में मद्धेशिया वैश्य समाज के लोग उपस्थित रहे।
न अमेरिका, न चीन, भारतीय ड्रोन को कोई नहीं कर सकेगा डिटेक्ट: राजनाथ सिंह



