UP Live

भलुअनी में धूमधाम से मनाया कुलगुरु संत गणिनाथ जी का जन्मोत्सव

भलुअनी , देवरिया । स्थानीय नगर पंचायत भलुअनी स्थित गायत्री माता मंदिर परिसर में मद्धेशिया वैश्य समाज की ओर से कुलगुरु संत गणिनाथ जी का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास और भक्ति भाव से मनाया गया। मंदिर के पुजारी ने वेद-मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कराया। पूरा वातावरण *जय गणिनाथ महाराज की* के जयकारों से गुंजायमान रहा।

समारोह को संबोधित करते हुए मध्यदेशीय वैश्य महासभा के नगर अध्यक्ष डॉ. एस.पी. मद्धेशिया ने कहा कि *बाबा गणिनाथ जी ने अपने दिव्य प्रकाश से समाज को आलोकित कर उसकी दिशा और दशा बदल दी।* संरक्षक विनोद मद्धेशिया ने संगठन की मजबूती और एकजुटता पर बल दिया। दुर्गेश कान्दू ने कहा कि गुरु के आदर्श जीवन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। वहीं दिनेश गुप्ता ने कहा कि बाबा गणिनाथ जी के आशीर्वाद से वैश्य समाज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।

इस अवसर पर उमेश मद्धेशिया, डॉ. योगेश गुप्ता, भगवानदास, मनोज कुमार मद्धेशिया, बृजमोहन कन्हैया, नितिन, स्वतंत्र गुप्ता, मुन्नालाल, रामप्रवेश गुप्ता, राम भवन, अच्छेलाल मद्धेशिया, राकेश मद्धेशिया, अमल, मनीष सहित बड़ी संख्या में मद्धेशिया समाज के लोग व महिलाएं उपस्थित रहे। जन्मोत्सव का आयोजन पूरी श्रद्धा और सौहार्द के साथ सम्पन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और बाबा गणिनाथ जी के चरणों में समाज की उन्नति, सुख-शांति और एकता की कामना की।

सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए न्यायिक व्यवस्था सुगम और त्वरित होना जरूरी :सीएम योगी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button