HealthNationalUP Live

सीएम योगी ने केजीएमयू को दी एक और ट्रामा सेंटर की सौगात, 500 बेड का होगा ट्रामा-2 सेंटर

9 ओटी, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, फायर फाइटिंग और फायर अलार्म जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा सेंटर. सीएम योगी ने रखी केजीएमयू के नये प्रशासनिक भवन की आधारशिला, नये कलेवर में नजर आएगा प्रशासनिक भवन.48 करोड़ की लागत से बनेगा डायग्नोस्टिक लैब एवं पेशेंट रिलेटिव एकमोडेशन फैसिलिटी ब्लॉक, 5 मंजिल भवन होगा.450 बेड की होगी पेशेंट रिलेटिव एकमोडेशन फैलिसिटी ब्लॉक की क्षमता, मिलेगी घर जैसी सुविधा.

  • सात मंजिला होगा ट्रामा सेंटर-2 पेशेंट यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स की भी मिलेगी सुविधा
  • तीमारदारों को मिलेगी वेटिंग एरिया, किचन, डायनिंग एरिया और कैफे की सुविधा

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेश में बढ़ते ट्रॉमा मरीजों को राहत देने के लिए ट्रामा सेंटर-2 का शिलान्यास किया। यह भवन दो वर्षों में बनकर तैयार हाे जाएगा। इस भवन के निर्माण से ट्रामा के मरीजों को अतिरिक्त 500 बेड की सुविधा मिलेगी। इस सात मंजिला भवन में पेशेंट यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स की भी सुविधा मिलेगी। यह भवन दो वर्षों में 273 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा। इससे न केवल केजीएमयू में भर्ती की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि गंभीर रोगियों को बेहतर और समय पर इलाज भी मिल सकेगा।

ट्रामा सेंटर में बनेंगे 9 ऑपरेशन थिएटर, तीमारदारों को मिलेगी वेटिंग एरिया और कैफे की सुविधा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को नए आयाम देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। वर्तमान में केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर की क्षमता सीमित होने के कारण कई बार मरीजों को स्ट्रेचर पर ही प्राथमिक इलाज देना पड़ता है, लेकिन वहीं नये भवन के निर्माण सेमरीजों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेड पर त्वरित और प्रभावी इलाज मिल सकेगा। इस सात मंजिला भवन में आकस्मिक और गहन चिकित्सा सेवाओं से संबंधित तमाम आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें 9 ओटी (ऑपरेशन थिएटर), सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, फायर फाइटिंग और फायर अलार्म जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं शामिल हैं।

इसके साथ ही विस्तारित पार्किंग सुविधा भी विकसित की जाएगी, जहां 250 से अधिक वाहनों के खड़े होने की क्षमता होगी। यहां केवल इलाज की सुविधाएं ही नहीं, बल्कि मरीजों और उनके परिजनों की सहूलियत के लिए पेशेंट यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स का भी निर्माण किया जाएगा। इस परिसर में वेटिंग एरिया, किचन, डायनिंग एरिया और कैफे जैसी व्यवस्थाएं होंगी, ताकि मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को भी सुविधाजनक वातावरण मिल सके। यह कॉम्प्लेक्स मरीजों की देखभाल करने वालों के लिए मानसिक और भौतिक राहत देने वाला सिद्ध होगा।

प्रदेश का श्रेणी-1 स्तर का केंद्र होगा ट्रामा-2 सेंटर

ट्रामा-2 सेंटर प्रदेश का श्रेणी-1 स्तर का केंद्र होगा। इसमें सड़क दुर्घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं, औद्योगिक दुर्घटनाओं आदि में घायल होने वाले गंभीर मरीजों के लिए गहन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस तरह की आपात स्थितियों में केजीएमयू को एक प्राथमिक और अत्यंत सक्षम उपचार केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। ट्रामा सेंटर के विस्तार से गंभीर रूप से घायल मरीजों की भर्ती क्षमता में वृद्धि होगी और त्वरित चिकित्सा सेवाएं संभव हो सकेंगी। इससे ना केवल कई मरीजों का जीवन बचाया जा सकेगा, बल्कि अस्पताल पर बढ़ते दबाव को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।

  • नये प्रशासनिक भवन को भी सीएम ने दिये पंख, 48 करोड़ की लागत से बनेगा 2 मंजिला भवन, 100 वाहनों की होगी पार्किंग
  • न्यू गेस्ट हाउस का होगा विस्तार, फर्नीचर सुसज्जित होंगे 14 कक्ष, डॉक्टर्स को ठहरने के लिए नहीं पड़ेगा भटकना

लखनऊ : केजीएमयू का प्रशासनिक भवन जल्द ही नए कलेवर में नजर आएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को केजीएमयू के नये प्रशासनिक भवन, अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक लैब और पेशेंट एकमोडेशन फैसिलिटी ब्लॉक के साथ न्यू गेस्ट हाउस की आधारशिला रखी। यह तीनों निर्माण 99.10 करोड़ की लागत पूरे होंगे। इसी के साथ किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में मरीजों के इलाज और जांच की दिशा में नये युग की शुरुआत होगी।

हाईटेक डायग्नोस्टिक लैब से मरीजों को मिलेगी 24 घंटे जांच की सुविधा

केजीएमयू के प्रवक्ता केके सिंह ने बताया कि अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक लैब से मरीजों को 24 घंटे उच्च गुणवत्ता की जांच सेवाएं उपलब्ध होंगी। वहीं पेशेंट रिलेटिव एकमोडेशन फैसिलिटी ब्लॉक के निर्माण से तीमारदारों को समुचित ठहरने की सुविधा मिलेगी। इस पांच मंजिला भवन में रेडियोलॉजिकल, एक्सरे, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजिकल और माइक्रोबायोलॉजिकल लैब्स की सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों को जांच के लिए लंबी डेट से छुटकारा मिलेगा। डॉक्टर द्वारा जांच लिखे जाने के तुरंत बाद सभी आवश्यक जांचें एक ही छत के नीचे पूरी की जा सकेंगी। इतना ही नहीं, जांच रिपोर्ट मरीजों को मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भी प्राप्त हो सकेगी, जिससे इलाज में देरी नहीं होगी और सटीक रिपोर्ट मिलने से मरीज शीघ्र स्वस्थ होकर घर जा सकेंगे। इसके साथ ही डिजास्टर मैनेजमेंट, सेंट्रल कमांड एरिया और मरीजों के तीमारदारों के ठहराव के लिए लगभग 450 बिस्तरों की क्षमता वाला एकमोडेशन ब्लॉक भी विकसित किया जाएगा। पांच मंजिला ब्लॉक 48 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा।

48 करोड़ से बनेगा दो मंजिला नया प्रशासनिक भवन, प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केजीएमयू काे नये प्रशासनिक भवन की भी सौगात दी। नया प्रशासनिक भवन दो मंजिला का होगा, जो 48 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा। यहां पर स्टाफ के लिए 100 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग भी विकसित की जाएगा। नये प्रशासनिक भवन से प्रशासनिक कार्यों में भी तेजी आएगी और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी। इसके साथ ही 3.10 करोड़ की लागत से न्यू गेस्ट हाउस का होगा विस्तार होगा। यहां पर लिफ्ट के साथ सभी 14 कमरे फर्नीचर से सुसज्जित होंगे। इससे बाहर से आने वाले गेस्ट प्रोफेसर और डॉक्टर्स को ठहरने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

सीएम योगी ने केजीएमयू के नये जनरल सर्जरी भवन की रखी नींव, रोबोट से होगी मरीजों की सर्जरी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button