HealthUP Live

किडनी के 1729 मरीजों को उपलब्ध कराई गई 33.12 करोड़ की चिकित्सीय सहायता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आर्थिक सहायता की लगाई गुहार, सहयोग मांगने वाले हर मरीज/परिजनों/जरूरतमंदों की मुख्यमंत्री ने की सहायता.वित्तीय वर्ष 2024-25 में 66874 मरीजों के इलाज के लिए योगी सरकार ने मुहैया कराए 13.44 अरब.अग्निकांड से हुई क्षति, मृतक आश्रितों, पुत्री के विवाह, शिक्षा आदि के लिए भी शासन से दी गई वित्तीय मदद.

  • 365 दिन में सीएम योगी के पास पहुंचे 66 हजार से अधिक जरूरतमंद
  • केवल कैंसर के ही 7570 मरीजों को दी गई 1.66 अरब की मद

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास बीते वित्तीय वर्ष (2024-25) में 66,874 ऐसे जरूरतमंद पहुंचे, जिन्होंने शासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहयोग मांगने वाले हर मरीज/परिजनों व जरूरतमंदों की सहायता की। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 66874 जरूरतमंदों के लिए योगी सरकार ने 13.44 अरब से अधिक की सहायता मुहैया कराई। केवल कैंसर के ही 7570 मरीजों को 1.66 अरब की मदद दी गई, जबकि किडनी के उपचार, ट्रांसप्लांट और इसके बाद के उपचार के लिए लगभग 1729 मरीजों को 33.12 करोड़ की चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा अग्निकांड से हुई क्षति, मृतक आश्रितों, पुत्री के विवाह, शिक्षा आदि के लिए भी शासन से वित्तीय मदद दी गई।

हर पत्र पर सीएम ने की सुनवाई

गोरखपुर का जनता दर्शन हो या लखनऊ का, जनप्रतिनिधियों का पत्र हो या मरीजों/परिजनों का, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी पर सुनवाई की और अस्पताल में एस्टिमेट मिलने के बाद शासन की तरफ से सहायता राशि उपलब्ध कराई। यही नहीं, अग्निकांड के पीड़ितों, दुर्घटना के शिकार, मृतक आश्रितों, बेटियों की शादी आदि के लिए भी योगी आदित्यनाथ ने शासन से सहायता दिलाई।

वित्तीय वर्ष 2024-25

सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सहायता——————————–लाभार्थी —————————सहायता राशि

अग्निकांड से हुई क्षति के कारण सहायता ———————————–02 —————————— 300000
उपचार पर हुए व्यय ——————————————————43 ——————————7177925
उपचार हेतु सहायता ————————————————–54454 ————————-10532346715
किडनी के उपचार ——————————————————-881 —————————-165400679
किडनी प्रत्यारोपण के उपरांत उपचार ————————————209 ——————————38162112
किडनी प्रत्यारोपण हेतु सहायता —————————————–639 —————————-127663806
कैंसर उपचार ———————————————————7570 —————————1662085133
दुर्घटना के कारण सहायता ———————————————–19 ——————————13572354
पुत्री के विवाह के लिए —————————————————30 ——————————–2825000
मृतक आश्रितों को सहायता ———————————————87 ——————————133500000
शिक्षा के लिए———————————————————– 4 ———————————-448500
अन्य सहायतार्थ —————————————————-2036 ——————————607543672
हृदय रोग ————————————————————900 ——————————158353290

कुल- ————————————————————-66874 —————————-13449379186

30 लाख ओबीसी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति की सौगात, 29 हजार से ज्यादा को प्रशिक्षण

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button