Health

5 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत

अमरोहा । यूपी के अमरोहा में 5 साल की बच्ची मां के साथ मोबाइल पर कार्टून देख रही थी। मोबाइल उसके हाथ से छूटकर जमीन पर गिर गया और बच्ची की मौत हो गई। घबराए परिजन बेटी को लेकर गांव के एक चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। मौत की वजह हार्ट अटैक माना जा रहा है।

मामला हसनपुर कोतवाली इलाके के हथियाखेड़ा गांव का है। जहां महेश खडग़वंशी की 5 साल की बेटी कामिनी शुक्रवार रात करीब 9 बजे बिस्तर में बैठी हुई थी। वो मां सोनिया के साथ मोबाइल पर कार्टून देख रही थी। अचानक कामिनी के हाथ से मोबाइल छूट गया और जमीन पर गिर गया।पहले तो सोनिया ने सोचा कि वो जानबूझकर ऐसी हरकत कर रही है। मगर, जब उसे हिलाकर देखा तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस पर महिला ने शोर मचाया। परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन उसको गांव के एक चिकित्सक को दिखाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button