Health

मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार कोरोना के खिलाफ टीकों के डेवलपर्स को दिया गया

स्टॉकहोम : हंगेरियन-अमेरिकी बायोकेमिस्ट कैटालिन कारिको और अमेरिकी चिकित्सक-वैज्ञानिक ड्रू वीसमैन को कोविड-19 टीकों में इस्तेमाल की जाने वाली संशोधित मैसेंजर आरएनए (एमआरएनए) तकनीक विकसित करने के लिए मेडिसिन में 2023 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है।नोबेल समिति ने सोमवार को इस पुरस्कार की घोषणा की।

नोबेल समिति ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा,“फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2023 का नोबेल पुरस्कार कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए प्रदान किया गया है, जिन्होंने कोविड ​​​​-19 के खिलाफ प्रभावी एमआरएनए टीकों के विकास को सक्षम किया है।”इस साल कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को चिकित्सा का नोबेल दिया गया। इन्हें न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए यह सम्मान दिया गया। इस खोज की वजह से कोरोनावायरस यानी कोविड-19 के खिलाफ प्रभावी एमआरएनए टीकों के विकास में मदद मिली।

नोबेल समिति के सचिव थॉमस पर्लमैन ने कोरोलिंस्का संस्थान में विजेता की घोषणा की।चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के साथ ही नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरूआत हो गई है। अब मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा होगी। इसके अलावा नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में इस पुरस्कार के विजेता की घोषणा नौ अक्तूबर को की जाएगी।पुरस्कारों में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर यानी दस लाख अमेरिकी डॉलर या दस लाख डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाता है। धनराशि अवॉर्ड के संस्थापक और स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की छोड़ी हुई वसीयत से आती है। 1896 में उनका निधन हो गया था। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button