Crime

कुएं में जहरीली गैस से पिता-पुत्र की मौत, एक युवक गंभीर

पन्ना : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र के लुधगवां गांव में कुएं से निकल रही जहरीली गैस की चपेट में आने से आज पिता-पुत्र की मौत हो गयी। इस हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए कटनी रैफर किया गया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार पिता-पुत्र कुएं में बोरवेल की मोटर निकालने के लिए सुबह उतरे थे। जहां दोनों का दम घुटने लगा। यह देखकर दूसरा बेटा उन्हें देखने कुएं में उतरा।

बताया गया है कि किसान मर्रू सिंह, बड़े बेटे कल्याण सिंह और गुलजार सिंह के साथ खेत में गए थे। मर्रू सिंह और गुलजार सिंह रस्सी के सहारे कुएं में उतरे, कुएं में जाते ही दोनों ने दम घुटने की बात कही। कल्याण सिंह दोनों को ऊपर से देख रहा था। दम घुटने की बात सुनकर वह दोनों को बचाने के लिए रस्सी के सहारे कुएं में उतरा। वह भी बेहोश होने लगा। तीनों मदद के लिए आवाज लगाने लगे। पास में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। तीनों बेहोश दिखे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को बेहोशी की हालत में कुएं से बाहर निकलवाया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button