Health

कोरोना के तीन हजार से अधिक नये मामले, 15 संक्रमितों की मौत

नयी दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के तीन हजार से अधिक नये मामले सामने आये और 15 लोगों की इस बीमारी से मौत हो गयी।इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और पिछले 24 घंटों में 2,459 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,66,71,072 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,49,56,716 हो गयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 3998 घटकर 40177 रह गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 531584 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 7698 बढ़कर 44384955 पर पहुंच गया है।देश में पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 139 की वृद्धि हुई है।

इसके अलावा, मिजोरम में 29, बिहार में 13, त्रिपुरा में 11, मणिपुर में सात, राजस्थान में पांच, अरुणाचल प्रदेश में चार मामले बढ़े हैं।इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में केरल में सबसे ज्यादा 1108 कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है। इसी अवधि में महाराष्ट्र में 581, हरियाणा में 426 और उत्तर प्रदेश में 398, दिल्ली में 321, छत्तीसगढ़ में 265, तमिलनाडु में 219, पंजाब में 194, गुजरात में 147, हिमाचल प्रदेश में 124, कर्नाटक में 104, झारखंड में 100 तथा अन्य राज्य़ों आन्ध्र प्रदेश, चंडीगढ़, गोवा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, पुड्डुचेरी, तेलंगाना, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों में कमी पायी गयी है।

कोविड संक्रमित मामले 40 हजार से अधिक

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के तीन हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 40 हजार से अधिक हो गई है।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 3720 नये लोग कोविड संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 40177 हो गयी है और संक्रमण दर 2.73 प्रतिशत दर्ज की गई है।मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 9698 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.73 प्रतिशत है। इसी अवधि में 150735 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं।पिछले 24 घंटे के दौरान 2459 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.66 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button