
वाराणसी : सिक्किम के राजभवन में गुरुवार को श्री लक्ष्मण आचार्य ने राज्यपाल पद की शपथ ली। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस श्री विश्वनाथ सोमद्दर ने उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तमंग सहित राज्य केबिनेट के सदस्य व कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईँ। इस दौरान राज्यपाल ने काशी को याद किया। शपथ ग्रहण समारोह में काशी से भी लोग पहुंचे थे।
इसमें काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक चौरसिया, भाजपा नेता व खादी ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य नागेंद्र सिंह रघुवंशी, दिलीप पटेल, जितेंद्र लालवानी, डॉ. शोभनाथ यादव, अशोक जायसवाल, मधुकर पांडेय, रितेश पाल, आशीष केशरवानी, गौरव सिंह, अंकुर गुप्ता, पवन गुप्ता आदि समारोह में मौजूद रहे। शपथ ग्रहण करने के बाद राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि काशी के लोगों के लिए यह गर्व का पल रहा। समरसता के लिए जीवनभर संघर्ष करने वाले नेता श्री लक्ष्मण आचार्य को सिक्किम पहुंचे नेताओं ने काशी की जनता की ओर से बधाई व शुभकामना दी है।



