
वाराणसी। गृह मंत्रालय की तरफ से उत्कृष्ट व अति उत्कृष्ट सेवा के लिए 12 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। गुरुवार को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अमित कुमार ने बताया कि अपराध शाखा के उपनिरीक्षक बब्बन सिंह को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, मुख्य आरक्षी विनय सिंह को अति उत्कृष्ट सेवा पदक मिला जबकि उपेंद्र कुमार सिंह, दिवान सुहैल खां, योगेश चंद्र पांडेय, बलराम सिंह चंदेल, विजय शंकर, ब्रह्मदेव, विवकेमणि त्रिपाठी, देवेंद्र प्रताप यादव, धीरज सिंह और अर्जुन कुमार को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।




