Health

औषधि निर्माण संयंत्रों की होगी जांच

नयी दिल्ली : देशभर में औषधि निर्माण संयंत्रों की निरीक्षण के लिए दो औषधि नियंत्रकों की संयुक्त समिति ने जांच शुरू कर दी है।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के निर्देशों के तहत, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने राज्य औषधि नियंत्रण प्रशासन के साथ चिह्नित दवा निर्माण इकाइयों का संयुक्त निरीक्षण करना शुरू कर दिया है।

मंत्रालय ने कहा कि मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार पूरे देश में संयुक्त निरीक्षण किए जा रहे हैं। निरीक्षण, रिपोर्टिंग और बाद की कार्रवाई की प्रक्रिया की निगरानी के लिए सीडीएससीओ (मुख्यालय) में दो संयुक्त औषधि नियंत्रकों की एक समिति गठित की गई है ताकि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स अधिनियम, 1940 और उसके नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। यह देश में निर्मित दवाओं के संबंध में गुणवत्ता अनुपालन के उच्च मानकों को सुनिश्चित करेगा।मानक गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावटी तथा नकली दवायें बनाने वाली इकाइयों के राष्ट्रव्यापी निरीक्षण के लिए एक कार्य योजना निरीक्षण करने से पहले बनाई गई थी।औषधि विनियमन का उद्देश्य देश में उपलब्ध दवाओं की सुरक्षा, प्रभावकारिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button