Breaking News

हत्यारोपी दो गिरफ्तार

चौबेपुर,वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय 23 नवंबर को चौबेपुर बाजार में लाठी डंडे से वार कर अमित खरवार की हुई हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों को सुंगुलपुर ओवर ब्रिज के पास से चौबपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अंश जायसवाल निवासी चौबेपुर और गोपाल वर्मा निवासी गौरा ऊपरवार को सुंगुलपुर गांव के पास ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया है। 23 नवंबर को बहादुरपुर गांव निवासी अमित खरवार चौबेपुर बीडीआर लान में भोजन कर लौट रहा था।

रात आठ बजे आधा दर्जन हमलावरों ने लाठी डंडे से मारकर उसे अधमरा कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने रपट दर्ज करायी थी। पूर्व में हत्यारोपी ग्राम प्रधान को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है और वह जेल में है जबकि अन्य फरार है। फरार आरापियों में दो को पुलिस ने दबोचा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button