Breaking News

देर से खुली नींद:कैंट स्टेशन के गिर्द चल रहे देह व्यापार पर पुलिस का प्रहार

आधा दर्जन होटलों में छापेमारी, जारी रहेगा ये अभियान

वाराणसी। कैंट स्टेशन के आसपास संचालित होटल और लॉज में सिगरा पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान करीब 10 को पकड़ा गया। जिसमें छह महिला और चार पुरुषों थे। सभी को आगे की कार्रवाई में पुलिस ने जेल भेजा। एसीपी चेतगंज शिवा सिंह को सूचना मिली कि कैंट स्टेशन के आसपास के होटल लॉज में अनैतिक कारोबार चल रहा है। ऐसे में एसीपी के नेतृत्व में सिगरा पुलिस ने शुक्रवार की रात अचानक छापेमारी की। ये छापेमारी करीब आधा दर्जन होटल व लॉज में की गयी। अलग-अलग जगहों से महिला समेत 10 लोगों को पकड़ा गया।

सिगरा थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि इस बात की शिकायत मिली कि कुछ होटल लॉज को दूसरे काम में उपयोग किया जा रहा है। एसीपी के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। कैंट स्टेशन, फ्लाईओवर और आसपास के होटल, लॉज में येअभियान आगे भी जारी रहेगा। वहीं इंग्लिशिया लाइन के पास लबे सड़क देर रात जेंडरो के जुटान और इस वजह से यहां मनचलों आना जाना लगा रहता है। इस बात की सूचना भी उन्हें मिली हैं। ऐसे में एक टीम गठित कर यहां लगातार अभियान चलाया जायेगा।स्थानीय लोगों की माने तो सिगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत परेठ कोठी के आसपास करीब एक दर्जन लॉज और होटलों का उपयोग गलत काम में होता है। ऐसे में पुलिस कसी छापेमारी और अभियान से यहां फैली अराजकता पर लगाम लगेगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button