Varanasi

विमान के लेट होने से नाराज यात्रियों ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर दिया धरना

वाराणसी । बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अन्तर राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान के विलंबित होने से नाराज यात्रियों ने गुरूवार शाम टर्मिनल बिल्डिंग में हंगामा करने के बाद जमीन पर बैठ कर धरना भी दिया। यह देख एयरलाइंस के कर्मचारियों ने उन्हें मनाने का प्रयास किया तो जमकर नोकझोंक भी हुई।

धरने में शामिल 166 यात्रियों ने आरोप लगाया कि विमान लगभग दस घंटे विलंबित रहा। नाराज यात्रियों को एयरपोर्ट के साथ एयरलाइंस के अफसर भी समझाते बुझाते रहे। स्पाइस जेट एयरलाइंस के विमान एसजी-201 को गुरुवार को मुंबई से सुबह 7.45 बजे उड़ान भरकर 10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट आना था। इसी विमान को सुबह 10.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से उड़ान भर दोपहर 12.30 बजे मुंबई पहुंचना था। मुंबई जाने वाले यात्री विमान में सवार होने के लिए पूर्वांह 09 बजे तक बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच गए थे।

जब निर्धारित समय पर स्पाइस जेट का विमान नहीं आया तो यात्रियों ने एयरलाइंस के कर्मचारियों से पूछताछ की। जब तीन घंटा से अधिक समय बीतने पर भी विमान नही आया तो नाराज यात्रियों ने नारेबाजी कर एयरपोर्ट के मेन टर्मिनल बिल्डिंग में धरना दिया। सुबह 10:30 बजे जाने वाला विमान रात 10:30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरा तो एयरलाइंस के अफसरों ने भी राहत की सांस ली।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button