- गेट पास बनाने के नाम पर पहले खाते में मंगाया पैसा और तीन बार किया हजारों का खेल
वाराणसी। जालसाज आये दिन ठगी का नया तरीका इजात कर ले रहे हैं। कभी कौन बनेगा करोड़पति के नाम से तो कभी बिजली के बकाया बिल का मैसेज भेजकर। कभी लॉटरी लगने की बात कहकर तो कभी गिफ्ट भेजकर। ताजा मामला लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के मझमिटीया गांव निवासी जेसीबी मालिक दीपक सिंह का है। उन्हें ठग ने सफाई के नाम पर खाता ही साफ कर दिया। करीब 80 हजार का चुना तीन बार में लगाया। ठगी का शिकार जेसीबी संचालक ने पहले तो खाता बंद कराया इसके बाद पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
जस्ट डायल ऐप पर होता है कारोबार
जानकारी के अनुसार जालसाजी या कह लें ठगी का शिकार दीपक जस्ट डायल एप में जुड़ा है। इस एप में वाराणसी के अधिक्तर जेसीबी मालिकों का नंबर है। जिसको जरूरत होती है वो एप के माध्यम से क्षेत्रवार जेसीबी को बुला लेता है।
ये है पूरा मामला
जस्ट डायल एप के माध्यम से एक ठग ने भुक्तभोगी को फोन किया और खुद को सीआरपीएफ का अधिकारी बताया और पहड़िया सीआरपीएफ कैंम में सफाई करने की बात कही। जेसीबी मालिक का चालक वहां पहुंचा तो असली खेल शुरू हुआ। ठग ने दीपक से कहा कि आपको आनलाइन पैसे भेज रहा हूं। आप अपना व्हाट्सएप पर लिंक को स्कैन कर पैसे भेजे। उसे मैं वापस करूंगा, तब जाकर गेटपास बनेगा और आपकी जेसीबी मशीन कैंपस के अंदर आ पाएगी।
कई प्रकार के बहाने बताते हुए ठग ने दीपक को विश्वास में ले लिया और 24995 रुपया तीन बार में 74985 रुपया ठग लिया। दीपक सिंह ने एसबीआई पांडेयपुर शाखा में जाकर ठगी होने की सूचना दी। इसके बाद आॅनलाइन साइबर क्राइम सहित पुलिस लाइन स्थित साइबर क्राइम आॅफिस में तहरीर दी है।



