Varanasi

#Kashi_Tamil_Sangamam :तमिल भाषी शिक्षकों ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

वाराणसी । काशी तमिल संगमम में भाग लेने आये तमिलनाडु के शिक्षकों ने गुरुवार को काशीपुराधिपति के दरबार में हाजिरी लगाई। तमिल भाषी शिक्षकों ने पहले बाबा के पावन ज्योर्तिलिंग का जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया। इस दौरान मंदिर प्रशासन ने सभी शिक्षकों का स्वागत अंग वस्त्र और रुद्राक्ष की माला का प्रसाद देकर किया।

दर्शन पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने पूरे धाम की भव्यता और दिव्यता को निहारा। सभी लोग गंगा घाट पर गए जहां से मां गंगा का भी आचमन किया। यहां से शिक्षक माता अन्नपूर्णा और माता विशालाक्षी के दरबार में दर्शन पूजन के लिए पहुंचे। दरबार में दर्शन पूजन के बाद सभी ने धाम में बने अन्नपूर्णा भवन में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश मिश्रा, मंदिर के ट्रस्टी वेंकट रमन घनपाठी आदि भी मौजूद रहे।

शिक्षा राज्य मंत्री भी संगमम में शामिल होंगे

काशी तमिल संगमम में शुक्रवार को केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डा. सुभाष सरकार भी भाग लेंगे। बीएचयू के एम्फीथियेटर मैदान में “तमिलनाडु में अध्यापन के पारंपरिक तरीकों तथा उनके प्रभाव” विषयक शैक्षणिक सत्र के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री विद्वानों के साथ संवाद भी करेंगे जिसमें विषयवस्तु पर विचारों का समृद्ध आदान प्रदान होगा।(हि.स.)

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button