Varanasi

ज्ञानवापी के पांच मामलों की सुनवाई आज

अलग-अलग अदालतों में दाखिल है प्रार्थना पत्र.ज्ञानवापी से जुड़े हैं सभी मामले.

वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से सीविल जज (सीनियर डिवजन) कुमुदलता त्रिपाठी की अदालत में दाखिल प्रार्थना पत्र पर शुक्रवार यानी आज सुनवाई होगी। इसमें ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग को आदि विश्वेश्वर बताते हुए नियमित पूजा-पाठ, राग-भोग की मांग की गई है।

पीठासीन अधिकारी के अनुपस्थित रहने के कारण पिछली कई तारीखों पर सुनवाई नहीं हो पा रही है। वहीं सिविल जज सीनियर डिविजन (फास्ट ट्रैक) महेंद्र कुमार पांडेय अदालत में भगवान आदि विश्वेश्वर की ओर से विश्व वैदिक सनातन संघ की अतंरराष्ट्रीय महामंत्री किरन सिंह ने दाखिल दावा पर सुनवाई होगी। इसमें ज्ञानवापी परिसर भगवान आदि विश्वेश्वर को सौंपने की मांग की गई है।

अविमुक्तेश्वर भगवान की ओर से दिल्ली निवासी हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता व खजुरी निवासी अजीत सिंह के प्रार्थना पत्र पर इसी अदालत में सुनवाई होगी। इसमें ज्ञानावपी परिसर में मिले शिवलिंग के नियमित दर्शन-पूजन की मांग की गई है।
पर्यावरणविद प्रभुनारायण की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र पर भी इसी अदालत में सुनवाई होगी। इसमें भी ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग के पूजन-अर्चन की मांग की गई है। ज्योर्तिलिंग आदिविश्वेश्वर विराजमान की ओर से अनुष्का तिवारी व इंदु तिवारी के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई सिविल जज सीनियर डिविजन (फास्ट ट्रैक) की अदालत में होगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button