Varanasi

बार चुनाव :पहले दिन 19 ने पर्चा किया दाखिल

वाराणसी। पूर्वांचल के सबसे बड़े बारएसोसिएशन सेंट्रल बार के वार्षिक चुनाव में बुधवार से नामांकन शुरू हो गया है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन राधेलाल श्रीवास्तव ने बताया है कि नामांकन के लिए 98 पर्चा लिए गए। उन्होंने बताया है विभिन्न पदों पर 19 प्रत्याशी ने नामांकन अभी तक दाखिल गया है। वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन पत्र का वितरण 28 नवंबर से 29 नवंबर हुई थी। नामांकन 30 नवंबर से शुरू हो गई।

प्रत्याशी ने अपना समथको के साथ सेंट्रल बार के भवन में पहुंच कर नामांकन पेटी में अपना पर्चा दाखिल किए। वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष राधेलाल ने बताया कि तीन से चार दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी,पांच दिसंबर को नाम वापसी तीन बजे तक किया जाएगा। छह दिसंबर को वैध प्रत्याशियों कि अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। मतदान 17 दिसेंबर को तथा मतगणना 18 दिसंबर को किया जाएगा। उधर बनारस बार की वार्षिक चुनाव में भी गुरुवार से भी नामांकन पत्र दाखिल किया जाए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button