International

पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमला: पुलिसकर्मी सहित तीन की मौत

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में सुरक्षा कर्मियों के ट्रक पर आत्मघाती धमाका किया गया। हमले में तीन लोगों की मौत हो गयी और 20 सुरक्षाकर्मियों सहित 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बलूचिस्तान प्रांत स्थित पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी शहर क्वेटा में बुधवार सुबह सुरक्षा कर्मियों के ट्रक को निशाना बनाकर आत्मघाती धमाका किया गया। पुलिस अधिकारी अब्दुल हक के मुताबिक धमाके में घायल हुए लोगों को क्वेटा के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री अब्दुल कुद्दुस बिजेन्जो ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि घटना में शामिल लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी। आत्मघाती हमले के शिकार ट्रक में बलूचिस्तान में पोलियो टीकाकरण अभियान में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों को ले जाया जा रहा था।

क्वेटा के पुलिस उप महानिरीक्षक गुलाम अजफर महेसर के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों के ट्रक पर आत्मघाती हमला क्वेटा के बलेली इलाके में हुआ। ट्रक को निशाना बनाकर किये गए आत्मघाती धमाके के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ा और वह एक खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि विस्फोट के लिए कम से कम 25 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किये जाने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि यह आत्मघाती हमला था, क्योंकि घटना स्थल के पास एक आत्मघाती हमलावर के अवशेष मिले हैं। हमले में नागरिकों के साथ बीस पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

कुछ पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हमले को आतंकियों द्वारा सुरक्षा कर्मियों को चुनौती और आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का जवाब माना जा रहा है। एक दिन पहले ही सुरक्षाकर्मियों ने बलूचिस्तान में 11 आतंकियों को मार गिराने का दावा किया था।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button