Health

ओमिक्रोन के नए वेरियंट बी.एफ 7 को लेकर केन्द्र सरकार हरकत में

नई दिल्ली । चीन में ओमिक्रोन के नए वेरियंट बीएफ- 7 को लेकर केन्द्र सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने ओमिक्रोन के नए वेरियंट ‘बी एफ -7′ को लेकर कोरोना महामारी की स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में नीति आयोग के स्वास्थ्य सचिव डॉ वी के पाल, एनटागी के डॉ. एन के अरोड़ा और स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार कोरोना के नए वेरिएंट के ज्यादा तेजी फैलने की आशंका को देखते हुए लोगों को मास्क और कोरोना से बचाव के सभी उपायों का पालन जारी रखने निर्देश दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत में ओमिक्रोन के नए संस्करण बी एफ-7 का एक मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने त्योहारी मौसम में इस वेरिएंट को लेकर चेतावनी दी है। चीन में कोरोना के नए वेरिएंट बी एफ के कारण नए मामले तेजी से बढ़े हैं। माना जा रहा है कि ओमिक्रोन बीएफ 7 वेरिएंट पहले की अपेक्षा अधिक सक्रिय और तेजी से फैलता है।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 26 हजार 449 हो गयी है। लेकिन रोजाना लगभग दो हजार कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे हैं। देश में दैनिक संक्रमण दर 0.68 प्रतिशत है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button