
नई दिल्ली । भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 48,268नए केस सामने आए और 551 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 81,37,119 हो गई है जिसमें 5,82,649सक्रिय मामले हैं और 74,32,829ठीक हो चुके हैं। वहीं देशभर में कोरोना से अब तक 1,21,641मरीजों की मौतें हो चुकी हैं।



