Breaking News

जम्मू और कश्मीर: अनंतनाग एनकाउंट में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को किया ढेर

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में चार आतंकवादियों को मार गिराया है। यह जानकारी कश्मीर जोन पुलिस ने दी है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अनंतनाग के वाटरीगाम में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने संयुक्त रूप से घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की जिसकी जवाबी कार्रवाई में चार आतंकियों को ढेर कर दिया।

Related Articles

Back to top button