UP Live

35 घंटे के लॉकडाउन में हर तरफ दिखा भारी सन्नाटा

सड़कों पर पुलिस की पहरेदारी,बाहर निकले लोगों को मिली कड़ी फटकार व चेतावनी

दुद्धी, सोनभद्र- कोरोना वायरस के खिलाफ देशव्यापी जंग में मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए की गई 35 घंटे की सम्पूर्ण बंदी के दौरान रविवार को दुद्धी में जबरदस्त सन्नाटा देखने को मिली।इस दौरान पूरी सड़कें सुनसान रही,एक भी वाहन व आदमी सड़कों पर नही दिखे।स्थानीय प्रशासन की सक्रियता एवं नगरवासियों की जागरूकता के कारण शनिवार की रात्रि 8 बजे से ही एलर्ट प्रशासन ने लॉकडाउन आदेश को और सख्ती से लागू कराने में जुट गई।

सीओ दुद्धी राम आशीष यादव की अगुवाई में कोतवाल पंकज सिंह अपने अधीनस्थों के साथ पूरे क्षेत्र में एनाउंस कर चक्रमण करते रहे।इस दौरान लॉक डाउन की अनदेखी कर सड़कों पर मिलने वाले इक्का दुक्का लोगों को रोककर,बाहर निकलने का कारण पूछते देखे गये। वहीं संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उन्हें कड़ी फटकार लगाते व चेतावनी देते वापस भेजते रहे। जबरदस्त बंदी के कारण जरूरतमंद लोग हरी सब्जियों, किराना समान, राशन को लेकर काफी हलकान रहे।प्रशासन की सख्ती के कारण जरूरी सेवाओं को छोड़कर, एक भी दुकानें नही खुलीं।

Related Articles

Back to top button