Health

महिला के गर्भाशय से निकला 29 किलो का ट्यूमर

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय अयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सिंगरौली से आई 44 साल की महिला के गर्भाशय से 29 किलो का ट्यूमर निकाला गया। 3 साल से पेट में भारी गड़बड़ी की समस्या झेल रही महिला एम्स ओपीडी में आई थी। पीडि़ता ने एम्स के अलावा दो अन्य अस्पतालों में भी दिखाया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति के कारण इलाज से इनकार कर दिया गया। 2 सप्ताह पहले ही महिला मरीज एम्स के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में आई थी और जांच के लिए उसे विभाग में भर्ती कर लिया गया था।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button