Health

कोरोना संक्रमण से 15 लोगों की मौत

नयी दिल्ली : देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी है और पिछले 24 घंटों में 2,303 सक्रिय मामले घटे हैं जबकि इससे संक्रमित 15 लोग अपनी जान गंवा बैठे।इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 4,943 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,66,44,679 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल सक्रिय मामले घटकर 63,380 रह गए हैं। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,49,05,827 है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,369 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 9,213 बढ़कर 4,43,11,078 पर पहुंच गया है।देश में पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 65 की वृद्धि हुई है।

इसके अलावा, पश्चिम बंगाल में 56, ओडिशा में 54, तेलंगाना में 13, छत्तीसगढ़ में सात, झारखंड में तीन, असम में दो, मणिपुर में एक कोरोना मामला बढ़ा है जबकि इसी अवधि में दिल्ली में 567, कर्नाटक में 387, केरल में 343 , महाराष्ट्र में 279, हरियाणा में 179, पंजाब में 106 सहित अन्य राज्यों में आन्ध्र प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्यप्रदेश, मेघालय, नागालैंड, पुड्डुचेरी, सिक्किम तमिलनाडु और उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button