Varanasi

बार चुनाव:नामांकन के दूसरे दिन 12 प्रत्याशियों ने ठोंकी ताल

वाराणसी। सेंट्रल बार के वार्षिक चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न पदों के लिए 12 अधिवक्ता ने नामांकन दाखिल किया। बुधवार को  विभिन्न पदों पर 19 प्रत्याशी ने नामांकन  की थी। इस तरह अभी तक 31 अधिवक्ताओं ने  नामांकन दाखिल कर चुके है।  प्रत्याशी ने अपना समर्थकों के साथ सेंट्रल बार के भवन में पहुंच कर  नामांकन पेटी में  अपना पर्चा दाखिल किए।

वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष राधेलाल ने बताया कि तीन  से चार  दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, पांच दिसंबर  को नाम वापसी तीन बजे तक किया जाएगा। छ: दिसंबर को  वैध प्रत्याशियों कि अंतिम  सूची प्रकाशित की जाएगी। मतदान 17 दिसंबर को तथा मतगणना 18 दिसंबर को किया जाएगा।

उधर, बनारस बार की वार्षिक चुनाव में भी गुरुवार को  नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को बनारस बार का भी नामांकन दाखिल करने की अंतिम दिन है। बनारस बार के वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष क्षत्रधारी सिंह ने बताया कि तीन दिसंबर की नामांकन पत्रों की जांच होगी। पांच दिसंबर को नाम वापसी की दिन निर्धारित की गई है।  बनारस में मतदान 13 दिसंबर व मतगणना 14 दिसम्बर को होगी।

पिंडरा तहसील बार का चुनाव 20 को

पिंडरा। तहसील बार एसोसिएशन पिंडरा के वार्षिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा गुरुवार को एल्डर्स कमेटी की बैठक में की गयी। जिसके तहत 20 को मतदान 21 दिसम्बर को मतगणना होगी। तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में हुई। एल्डर्स कमेटी की बैठक  में 7 व 8 दिसम्बर को नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच 12 दिसम्बर और उसी दिन वापसी की तिथि तय की गई। मतदान की तिथि 20 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से चार बजे तक मतदान तथा 21 दिसम्बर  को सुबह 11 बजे से मतगणना होगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी बच्चालाल यादव, चुनाव अधिकारी लालबहादुर और मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव तिथि की घोषणा के साथ ही तहसील परिसर में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। इसका उल्लंघन करने पर प्रत्याशियों के खिलाफ नियम संगत ढंग से कार्रवाई होगी। वही चुनाव तिथि की घोषणा होते ही तहसील परिसर में चुनावी सरगर्मी भी बढ़ गई।

Related Articles

Back to top button