Site icon CMGTIMES

दिल्ली विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व होगा केवल सात प्रतिशत

दिल्ली विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व होगा केवल सात प्रतिशत

नयी दिल्ली : दिल्ली की नयी विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व केवल सात प्रतिशत होने जा रहा है।विधानसभा चुनाव की शनिवार को हुई मतगणना में कुल पांच महिला उम्मीदवारों को सफलता मिली है, जिनमें मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी(आप) नेता आतिशी भी एक हैं। यह संख्या 70 सीटों की विधानसभा में महिलाओं के अनुपात को केवल सात प्रतिशत तक पहुंचाती है।

राजधानी में इस बार के चुनाव में जीतीं महिलाओं में चार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की और एक ‘आप’ की सदस्य हैं।नजफगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नीलम पहलवान ने 101708 वोट प्राप्त करके, ‘आप’ के अपने प्रतिद्वंद्वी तरुण यादव को 29009 मतों से हराया है। भाजपा की उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट पर बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने ‘आप’ की उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29595 मतों से पराजित किया। सुश्री रेखा को 68200 वोट प्राप्त हुए।कालकाजी विधानसभा सीट से सुश्री आतिशी ने कांटे के मुकाबले में भाजपा के रमेश विधूड़ी को 3521 मतों से पराजित किया। सुश्री आतिशी को 52154 वोट मिले।

भाजपा प्रत्याशी पूनम शर्मा ने वजीरपुर विधानसभा सीट से ‘आप’ के राजेश गुप्ता को 11425 मतों से हराया। उन्हें 54721 वोट मिले।विधानसभा के लिये निर्वाचित पांचवीं महिला भाजपा की शिखा राय ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट पर 49594 वोट प्राप्त किये। उन्होंने दिल्ली के स्वास्थ मंत्री एवं ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज को 3188 मतों से हराया।इन चुनावों में भाजपा ने नौ सीटों पर महिलाओं को उम्मीदवार बनाया था जबकि ‘आप’ ने आठ महिला प्रत्याशी खड़े किये थे।उल्लेखनीय है कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने के प्रावधान वाला विधेयक सर्वसम्मति से 2023 में पारित हो चुका है। इसे वर्ष 2029 के आम चुनाव में प्रभावी होने की संभावना हैं।

दिल्ली विस चुनाव में भाजपा के 48 उम्मीदवार जीते, दो तिहाई बहुमत हासिल

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 48 सीटों पर जीत के साथ दो तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है।चुनाव आयोग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार भाजपा के 48 और आम आदमी पार्टी (आप) के 22 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है जबकि कांग्रेस इस चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पायी।विधानसभा क्षेत्रवार विजयी उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है..

विजयी उम्मीदवार नाम पार्टी का नाम

1. आदर्श नगर राज कुमार भाटिया भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)2. अम्बेडकर नगर डा. अजय दत्त आम आदमी पार्टी (आप)3. बाबरपुर गोपाल राय आप4. बदरपुर राम सिंह नेताजी आप5. बादली अहिर दीपक चौधरी भाजपा6. बल्लीमारान इमरान हुसैन आप7. बबाना रविन्द्र इन्द्राज सिंह भाजपा8. बिजवासन कैलाश गहलोत भाजपा9. बुराड़ी संजीव झा आप10. चांदनी चौक पुनरदीप सिंह साहनी (सैबी) आप11. छतरपुर करतार सिंह तंवर भाजपा12. दिल्ली कैंट विरेन्द्र सिंह कादियान आप13. देवली प्रेम चौहान आप14. द्वारका प्रद्युम्न सिंह राजपूत भाजपा15. गांधीनगर अरविन्दर सिंह लवली भाजपा16. घोंडा अजय महावर भाजपा17. गोकुलपुरी सुरेन्द्र कुमार आप18. ग्रेटर कैलाश शिखा रॉय भाजपा19. हरिनगर श्‍याम शर्मा भाजपा20. जनकपुरी आशीष सूद भाजपा21. जंगपुरा तरविन्दर सिंह मारवाह भाजपा22. कालकाजी आतिशी आप23. करावल नगर कपिल मिश्रा भाजपा24. करोलबाग विशेष रवि आप25. कस्तूरबानगर नीरज बैसोया भाजपा26. किराड़ी अनिल झा आप27. कोंडली कुलदीप कुमार आप28. कृष्णा नगर डा. अनिल गोयल भाजपा29. लक्ष्मीनगर अभय वर्मा भाजपा30. मादीपुर कैलाश गंगवाल भाजपा31. मालवीय नगर सतीश उपाध्याय भाजपा32. मंगोलपुरी राज कुमार चौहान भाजपा33. मटिया महल आले मोहम्मद इक़बाल आप34. मटियाला संदीप सहरावत भाजपा35. महरौली गजेन्दर सिंह यादव भाजपा36. माॅडल टाउन अशोक गोयल भाजपा37. मोती नगर हरीश खुराना भाजपा38. मुंडका गजेन्द्र दराल भाजपा39. मुस्तफाबाद मोहन सिंह बिष्ट भाजपा40. नजफगढ नीलम पहलवान भाजपा41. नागलोई जाट मनोज कुमार शौकीन भाजपा42. नरेला राज करन खत्री भाजपा43. नयी दिल्ली प्रवेश साहिब सिंह भाजपा44. ओखला अमानतुल्लाह खान आप45. पालम कुलदीप सोलंकी भाजपा46. पटेल नगर प्रवेश रत्‍न आप47. पटपड़गंज रविन्दर सिंह नेगी (रवि नेगी) भाजपा48. आर. के पुरम अनिल कुमार शर्मा भाजपा49. राजेन्द्र नगर उमंग बजाज भाजपा50. राजौरी गार्डन मनजिंदर सिंह सिरसा भाजपा51. रिठाला कुलवंत राणा भाजपा52. रोहणी विजेंद्र गुप्ता भाजपा53. रोहतास नगर जितेन्द्र महाजन भाजपा54. सदर बाजार सोम दत्त आप55. संगम विहार चन्दन कुमार चौधरी भाजपा56. सीलम पुर चौधरी ज़ुबैर अहमद आप57. सीमापुरी वीर सिंह धिंगान आप58. शाहदरा संजय गोयल भाजपा59. शकूर बस्ती करनैल सिंह भाजपा60. शालीमार बाग रेखा गुप्ता भाजपा61. सुलतानपुर माजार मुकेश कुमार अहलावत आप62. तिलक नगर जरनैल सिंह आप63. तिमारपुर सूर्य प्रकाश खत्री भाजपा64. त्रिनगर तिलक राम गुप्ता भाजपा65. त्रिलोकपुरी रवि कांत भाजपा66. तुगलगाबाद सही राम आप67. उत्तमनगर पवन शर्मा भाजपा68. विकासपुरी पंकज कुमार सिंह भाजपा69. विश्वास नगर ओम प्रकाश शर्मा भाजपा70 वजीरपुर पूनम शर्मा भाजपा

समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करेगी भाजपाः सचदेवा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने भाजपा को जनसमर्थन देने के लिए दिल्लीवासियों के प्रति आभार व्यक्ति किया है और कहा है कि उनकी पार्टी समाज के हर के कल्याण और विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए कार्य करेगी।श्री सचदेवा ने शनिवार को कहा कि दिल्ली की जनता ने आज आम आदमी पार्टी (आप) और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार, आराजकता और अकर्मण्यता से भरे शासन को पूरी तरह नाकार दिया है और भाजपा पर विश्वास प्रकट करते हुए बड़ा बहमुत भाजपा को दिया है।उन्होंने कहा कि कहा, “लगभग 27 वर्ष के लम्बे अंतराल के बाद दिल्ली की जनता ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को अभूतपूर्व जन समर्थन के साथ चुन कर विकसित दिल्ली के निर्माण का अवसर दिया है, जिसके लिए हम दिल्ली में समाज के हर वर्ग के लोगों का आभार प्रकट करते हैं।

“उन्होंने कहा, “यह चुनाव विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जनता के विश्वास की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और गृह मंत्री श्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व की है और हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम की है।”उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश इकाई रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, अन्य केन्द्रीय मंत्रियों, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विभिन्न राज्यों के अन्य मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं द्वारा किये सघन प्रचार के लिए आभारी है. जिसने दिल्ली भाजपा की विजय के लिए अनुकूल राजनीतिक वातावरण बनाया।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि श्री केजरीवाल लगातार कहते थे कि वह ईमानदार हैं और दिल्ली की जनता अपने वोट से उन्हें जेल भेजने का बदला भाजपा से लेगी, लेकिन आज दिल्ली की जनता ने उन्हें चौतरफा हार दे कर यह स्पष्ट कर दिया कि वह मानती है कि श्री केजरीवाल भ्रष्ट हैं।

श्री सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता का आज का जनमत एक निर्णायक जनमत है, जिसमें जनता ने दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार के सभी प्रमुख दोषियों सर्वश्री केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन, सौरभ भारद्वाज और दुर्गेश पाठक को हरा दिया है।(वार्ता)

विकसित भारत की विकसित राजधानी बनेगी दिल्ली : मोदी

योगी का काम, मिल्कीपुर बोला- जयश्रीराम

Exit mobile version