कुशीनगर। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के महुअवां कारखाना के दक्षिण दिशा में बहने वाली घाघी नदी में शनिवार को अपने पाँच साथियों के साथ नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गयी। हालाँकि कि अब तक शव नहीं मिल सका है। वहीं सूचना पर पहुँची तुर्कपट्टी पुलिस स्थानीय लोगों एवं गोताखोरों के मदद से शव को ढूँढने में लगी है।
मिली जानकारी के अनुसार फाजिलनगर ब्लाक के महुअवां कारखाना निवासी 13 वर्षीय युवक सूरज पुत्र विरेन्द्र मद्धेशिया अपने गाँव के ही पाँच दोस्तों के साथ गाँव के दक्षिण दिशा में बहने वाली घाघी में नहाने गया। नहाते समय नदी की तेज धारा में बहने लगा। यह देख उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन खुद को डूबता देख वे भी बाहर निकल गए और शोर मचाने लगे। शोर सुन कर आस पास मौजूद लोग वहाँ पहुँच गए और उस युवक को ढूंढने के प्रयास किया। इसी बीच किसी ने तुर्कपट्टी थाने में इसकी सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और स्थानीय लोगों एवं गोताखोरों के मदद से महुअवां कारखाना से लेकर मधुरिया पुलिस चौकी तक नदी के चार किसी क्षेत्र में उसे ढूँढने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन अब तक उस युवक का शव नहीं मिल सका है। ज्ञात हो कि सूरज सातवीं कक्षा में पढ़ता था वह अपने पिता के तीन पुत्रों में दूसरा पुत्र था। उसके पिता ठेले पर पकौड़ी बेचते हैं। यह सूचना जब उसके परिजनों को मिली रो रो कर उनका बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका था। इस सम्बन्ध में एसएचओ तुर्कपट्टी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि गोताखोर लगाया गया और शव की तलाश की जा रही है।
VARANASI TRAVEL