UP Live

योगी सरकार बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है-डा.महेन्द्र

महाराजगंज। पिछले कई दिनों से नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश से महाराजगंज जनपद में बाढ़ को खतरे को देखते हुए प्रदेश के सिचाई एवं जल शक्ति कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने आज जनपद के संभावित बाढ़ क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। तत्पश्चात जिला मुख्यालय पर कलेक्टर सभागार में जनपद के अधिकारियो तथा जनप्रतिनिधियों के साथ बाढ़ से निपटने के संबंधी तैयारियों की समीक्षा किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि योगी सरकार बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है,पूरे प्रदेश में बाढ़ से संभावित खतरे को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नेपाल से अभी तक 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जो पिछले साल की अपेक्षा काफी अधिक है। बाढ़ से संभावित खतरे को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम बाढ से हालात बिगड़ने पर निपटने के लिए सतर्क तैयार है। उन्होने कहा कि सरयू नहर परियोजना जो विगत कई वर्षों से अधूरा है वर्तमान समय मे सरयू नहर परियोजना का काम 85% पूरा हो चुका है जिससे कई लाख के जमीन हेक्टेयर जमीन सिंचित किया जाएगा और जल्द ही जल्द जनता को सौंपा जाएगा एवं इसी के साथ-साथ कोरोना से बचाव हेतू सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने को कहे। और इसी के साथ साथ जनपद से सटे कई जनपदों का हवाई सर्वेक्षण करने की बात कही। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉक्टर उज्जवल कुमार पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण सहित जिले स्तर के सभी अधिकारी एंव कर्मचारी सहित भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास,सदर विधायक जयमंगल कौनौजिया,पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह,फरेन्दा विधायक बजरंग बहादुर सिंह,जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल,बैजनाथ,नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, पूर्ब जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल,पूर्ब जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय,गौतम तिवारी जिलास्तरी अधिकारी गण जिला पदाधिकारीगण अन्य गणमान्य लोग मौजुद रहे!

सिचाई एवं जल शक्ति कैबिनेट मंत्री डाँ.महेन्द सिहं का हुआ जोरदार स्वागत

महाराजगंज। आज जनपद मुख्याल पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिचाई एवं जल शक्ति डाँ.महेन्द सिहं स्वागत् एवं अभिनन्दन किया। हेलिपैड पर मौजुद भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास,सदर विधायक जयमंगल कौनौजिया,पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह,फरेन्दा विधायक बजरंग बहादुर सिंह,जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल,बैजनाथ,नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, पूर्ब जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल,पूर्ब जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय,गौतम तिवारी जिलास्तरी अधिकारी गण जिला पदाधिकारीगण अन्य गणमान्य लोग मौजुद रहे!

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: