Site icon CMGTIMES

महिलाओं ने मनाया ललही छठ का त्योहार

महराजगज। नगर पंचायत बृजमनगंज समेत क्षेत्र के नयनसर, मिश्रौलिया, फुलमनहा समेत अन्य जगहों पर महिलाओं ने पूजा अर्चना कर ललही छठ का त्योहार मनाया। क्षेत्र के राम जानकी मंदिर में ललही छठ व्रत,कथा पूजा अर्चना का त्योहार मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में पुत्रवती महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया,यह पर्व पूरे देश में राष्ट्रीय त्यौहार के रूप में मनाया जाता है।

इस त्योहार में महिलाओं द्वारा जमीन में कुश गाड़ कर पुजा पाठ किया जाता है और एक जगह इकट्ठा हो कर पौराणिक कथाओं तथा देवी देवताओं की प्राचीन समृद्ध कहानियों को गाया व सुनाया जाता है। महिलाओं के कथनानुसार यह व्रत सभी महिलाओं के पुत्रों के दीर्घायु के लिए मनाया जाता है इसे भारतीय रीति रिवाज व वैदिक परंपराओं द्वारा पुत्रों के लंबी उम्र की कामना की जाती है।

Exit mobile version