Site icon CMGTIMES

काशी ने अपनी छवि बदली तो दुनिया बनारस की ओर हुई आकर्षित

निवेश से वाराणसी में 43 हजार से अधिक लोगों को घर के पास मिलेगा रोजगार

फाईल फोटो

वाराणसी : ब्रांड बनारस पर्यटन के अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर पिछले 8 सालो में ऐसी दस्तक दी है ,जिससे विश्वभर के पर्यटकों का रुझान काशी की ओर बढ़ता चला जा रहा। योगी सरकार काशी के कलेवर में तेजी से परिवर्तन करके उसके पुराने वैभव को लौटा रही है है। काशी पौराणिकता के साथ आधुनिक होती जा रही है। काशी ने अपनी छवि बदली तो दुनिया बनारस की ओर आकर्षित होने लगी है।

वाराणसी में पिछले कुछ सालों से पर्यटकों की आमद में लगातार वृद्धि होती जा रही है। पर्यटकों की संख्या का कीर्तिमान स्थापित होने के साथ ही पर्यटन उद्योग व काशी की आर्थिकी में भी सकारात्मक असर दिख रहा है। वर्ष 2023 के मुकाबले 2024 में 20624117 भारतीय और विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। जिसमें विदेशी पर्यटकों की संख्या में 34.85 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

काशी में विकास का जो काम आठ दशकों में देखने को नहीं मिला व योगी सरकार के आठ सालों में दिखने लगा है। काशी की कानून व्यवस्था ,कनेक्टिविटी (सड़क ,रेल ,हवाई मार्ग ),बुनियादी सुविधाओं में जबरदस्त सुधार, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण से मंदिर परिसर में सुविधाओं के साथ विस्तारित होना। घाटों का नवीनीकरण, साफ-सफाई और आधुनिक सुविधाओं ने पर्यटकों को आकर्षित किया है। जिससे काशी में पर्यटकों की संख्या में निरंतर रिकॉर्ड वृद्धि हो रही है।

पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि 2023 में वाराणसी में भारतीय और विदेशी पर्यटकों की संख्या 89473626 थी , वही 2024 में भारतीय और विदेशी सैलानियों की संख्या बढ़कर 110097743 के पार पहुंच गई। उन्होंने बताया कि 2023 के मुकाबले 2024 में भारतीय और विदेशी सैलानियों की संख्या में लगभग 18.73 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। जबकि भारतीय पर्यटकों की संख्या में 18.68 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2023 के मुकाबले वर्ष 2024 में में भारतीय पर्यटकों की संख्या में 20516082 की वृद्धि हुई है। जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या में 108035 की बढ़ोत्तरी हुई है।

वर्ष -भारतीय पर्यटक –विदेशी पर्यटक -कुल पर्यटक

2023 -89271729 –201897 -89,473,626

2024 -109787811 -309932 -110097743

2023 के सापेक्ष 2024 में पर्यटकों की बढ़ी हुई संख्या और प्रतिशत

विदेशी पर्यटकों की बढ़ी संख्या -108035

विदेशी पर्यटकों का बढ़ा प्रतिशत -34.85 %

भारतीय पर्यटकों की बढ़ी संख्या -20516082

भारतीय पर्यटकों का बढ़ा प्रतिशत 18.68%

भारतीय व विदेशी पर्यटक की बढ़ी संख्या –20624117

भारतीय व विदेशी पर्यटकों का बढ़ा प्रतिशत -18.73

वाराणसी में 1180.95 करोड़ निवेश कर 48 कंपनियों ने शुरू किया कारोबार, 3472 लोगों को मिला रोजगार 

अयोध्या-काशी की तरह भव्य बनेगा बाबा तामेश्वरनाथ का धाम : मुख्यमंत्री

गोरखपुर में 2500 करोड़ रुपये का हो जाएगा गैलेंट ग्रुप का निवेश

Exit mobile version