बेटी के बचाव में आये पिता को ससुराल वालों ने पीटा
वाराणसी। लालपुर पांडेयपुर क्षेत्र के खजूरी गोला, सुधाकर रोड निवासी विवाहिता को दहेज के लिए आये दिन प्रताड़ित करने की शिकायत पर जब पिता ससुराल पहुंचा और मामले की जानकारी लेनी चाही तो उसे ससुराल वालों उनके घर पहुंचकर मारापीटा और घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर संबन्धित थाना में मुकदमा दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार अनुसार जीउत बंधन मौर्या ने अपनी पुत्री दुर्गावती देवी की शादी 17 साल पहले रितेश मौर्या निवासी भारद्वाजी टोला थाना आदमपुर से हुई थी। दोनों से तीन बच्चे भी हैं। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए आये दिन उनकी बेटी को ससुराल वाले मारते पीटते हैं। इस बात का जब मैने विरोध किया तो ससुराल वाले तीन जनवरी को मेरे घर पर खेल रहे बच्चो को मारने पीटने लगे। जब मैंने विरोध किया तो सभी ने मिलकर मुझे धक्का दे दिया और मारा पीटा। जिससे मेरा बाया पैर का पंजा फैक्चर हो गया। घटना की जानकारी 112 नंबर पुलिस को सूचना दी गयी पुलिस के पहुंचने पर मेरी जान बची। नामजद तहरीर के आधार पर लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने सब्बर, शकुंतला, कुंती देवी, सतीश मौर्य, गुंजा देवी, अलका मौर्या, प्रिंस कुमार, संतोषी देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।