Site icon CMGTIMES

हम ऐसी शिक्षा व्यवस्था बना रहे हैं कि विदेश से बच्चे पढ़ने के लिए यहां आएंः मोदी

रक्षा विनिर्माण के केन्द्र के रूप में उभर रहा है भारत: मोदी

PM addressing the Nation on the occasion of 78th Independence Day at Red Fort, in Delhi on August 15, 2024.

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हम भारत में ऐसी शिक्षा व्यवस्था बना रहे हैं कि देश के बच्चों को पढ़ने के लिए विदेशों में जाने की आवश्यकात नहीं पड़े, बल्कि विदेशों से पढ़ने के लिए बच्चे यहां आएं।

श्री मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर से 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, “जो हो गया है, हम उससे संतुष्ट होकर बैठने वाले नहीं है। हम विकास को, समृद्धि को अपना स्वभाव बनाना चाहते हैं। आज नयी शिक्षानीति के कारण शिक्षा क्षेत्र को 21वीं सदी के अनुरूप व्यवस्था बना रहे हैं, मैं नहीं चाहता कि मध्यमवर्गीय परिवार के बच्चे विदेश पढ़ने जाएं और मोटा पैसा खर्च हो। मैं चाहता हूं कि भारत में ऐसी शिक्षा व्यवस्था हो, जिससे विदेश से बच्चे यहां पढ़ने आएं।

78th Independence Day Live | PM Modi Live from the Red Fort | 15 August 2024 Live

”प्रधानमंत्री ने कहा, “नयी शिक्षा नीति में मातृ भाषा को बल मिला। भाषा प्रतिभा के आड़े नहीं आनी चाहिए। जीवन में मातृ भाषा को बल देना होगा। आज दुनिया में जैसा बदलाव हो रहा है, तब जाकर कौशल का महत्व बढ़ गया है। हम जीवन के हर क्षेत्र में, कृषि में भी कौशल विकास चाहते हैं, स्किल इंडिया प्रोग्राम को आगे बढ़ाया है। नौजवानों की कौशल बढ़े, बाजार में उनकी ताकत दिखाई दे। आज दुनिया की परिस्थिति को देखते हुए कह सकता हूं कि नौजवान दुनिया में अपनी धमक बनाए, इसे लेकर आगे चल रहे हैं।

”श्री मोदी ने इस मौके पर बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय का उल्लेख करते हुए कहा, “नालंदा का महान इतिहास रहा है। हमने नालंदा यूनिवर्सिटी (नालंदा विश्वविद्यालय) को फिर से शुरू किया है। हमारा प्रयास नालंदा को उसका पुराना गौरव लौटना है।”

PM Modi Live 360 degree view from Red Fort, Delhi | Independence Day 2024 Live

वोकल फॉर लोकल बना अर्थतंत्र के लिए एक नया मंत्र : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि वोकल फॉर लोकल की वजह से हर ज़िला अपनी पैदावार पर गर्व करने लगा है और यह अर्थव्यवस्था के लिए एक नया मंत्र बन गया है।श्री मोदी ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए वोकल फॉर लोकल की सफलता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा “हमने वोकल फॉर लोकल का मंत्र दिया। आज मुझे खुशी है कि वोकल फॉर लोकल ने अर्थतंत्र के लिए एक नया मंत्र बन गया है। हर ज़िला अपनी पैदावर के लिए गर्व करने लगा है। ”उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल की वजह से एक ज़िला एक उत्पाद का माहौल बना है।अब एक ज़िला एक उत्पाद को एक ज़िले का एक उत्पाद निर्यात कैसे हो उस दिशा में हर जिले सोचने लगे हैं। (वार्ता)

मोदी का नया आह्वान ‘भारत में डिजाइन, दुनिया के लिए डिजाइन’

देश में सेक्युलर सिविल कोड अब समय की मांग: मोदी

हम 2036 का ओलंपिक भारत में कराने की तैयारी कर रहे है: मोदी

बाधाओं को पीछे छोड़ सुधारों के बल पर भारत को विकसित राष्ट्र बनायेंगे: मोदी

रक्षा विनिर्माण के केन्द्र के रूप में उभर रहा है भारत: मोदी

मोदी ने लगातार 11वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा झंडा

Exit mobile version