Site icon CMGTIMES

फांसी से बचने के लिए निर्भया के दोषी का एक और तिकड़म, विनय ने दीवार पर मारा सिर

नई दिल्ली। निर्भया के दोषियों की फांसी लगातार टलती जा रही है। वहीं फांसी की सजा से बचने के लिए दोषी बी लगातार कानूनी पेंचीदगियों का प्रयोग फांसी टलवाने के लिए लगातार कर रहे हैं। इन सब से इतर फांसी की सजा से बचने के लिए निर्भया के दोषी विनय ने एक और तिकड़म अपनाया है। 2012 दिल्ली गैंगरेप के दोषी विनय ने तिहाड़ जेल की दीवार में अपना सिर मार लिया है। तिहाड़ जेल प्रशासन के अनुसार 16 फरवरी को निर्भया के दोषी विनय ने जेल की दीवार से सिर मारा, जिसमें वह मामूली रूप से घायल हो गया।
गनीमत यह रही कि इसके पहले कि वह जोर से सिर पटकता, उसे सुरक्षाकर्मी ने काबू कर लिया। सिर पटकने से विनय के माथे पर कुछ चोटें आई हैं। जेल प्रशासन इसे मामूली चोट बता रहा है। इस घटना के बाद अन्य जेल में बंद निर्भया के दोषियों को लेकर जेल प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। इससे पहले विनय तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल पर चला गया था।

Exit mobile version