National
केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली । केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान का आज निधन हो गया। उनके बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने उनके निधन के बारे ट्वीट कर जानकरी दी। रामविलास पासवान पिछले कुछ महीने से बीमार चल रहे थे और साकेत स्थित अस्पताल में भर्ती थे। उनके पास केन्द्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालय था।