Breaking News

तालाब में मछली पकड़ने गयी दो किशोरियों की डुबने से मौत

खुखुन्दू, देवरिया। देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के टड़वा स्थित तालाब में बृहस्पतिवार की सुबह मछली पकड़ने गई दो किशोरियों की डूबने से मौत हो गई। किशोरियों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। इस घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहाँ उपस्थित लोगों से पूछताछ की।

जानकारी के अनुसार खुखुन्दू थाना क्षेत्र के भरौली गांव के रहने वाले पतरू बांसफोर की 12 वर्षीय बेटी खुशबू एवं छोटेलाल बांसफोर की 11 वर्षीय बेटी छाया बृहस्पतिवार की सुबह कुछ अन्य लड़कियों के साथ मछली पकड़ने के लिए टड़वा स्थित तालाब में गईं। मछली पकड़ते- पकड़ते छाया व खुशबू गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। साथ गई अन्य लड़कियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता न मिलता देख वह गांव आ गईं और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मेहनत के बाद दोनों को बाहर निकाला। लेकिन उनकी मृत्यु हो चुकी थी। शव को देखते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे।

ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन बच्चे तालाब में जाते हैं और स्नान करने के साथ ही मछली भी पकड़ते हैं। सुबह भी आधा दर्जन से अधिक की संख्या में बच्चे मछली पकड़ने के लिए गए थे। इस बीच दोनों लड़कियां डूबने लगीं। वहां बच्चों के अलावा कोई बड़ा आदमी नहीं था। बच्चों के अचानक चिल्लाने पर इस घटना की जानकारी मिली । मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: