UP Live

दो किशोरियों का अपहरण कर दुष्कर्म, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

देवरिया : दो किशोरियों का अपहरण कर एक युवक और दो किशोरों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने दोनों किशोरियों को हाटा क्षेत्र के एक गांव से बरामद कर लिया। अपहरण का केस दर्ज कर दोनों किशोरियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक, गौरीबाजार इलाके के एक गांव की रहने वाली दो किशोरियां कक्षा नौ में पढ़ती हैं। तीन सितंबर को एक युवक महिला के साथ आया और दोनों किशोरियों को जबरन साथ लेकर चला गया। रास्ते में उसके दो साथी मिले। तीनों ने मिलकर किशोरियों के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर लोगों के पहुंचने से पहले ही दोनों किशोरियों को लेकर हाटा चले गए। पूर्व के थाना प्रभारी को पीड़ितों ने तहरीर दी, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। नए थाना प्रभारी अश्वनी राय को जानकारी मिली तो उन्होंने जांच शुरू की। दोनों किशोरियों को शुक्रवार की देर शाम हाटा इलाके के एक गांव से बरामद कर लिया।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी और उस परिवार के लोग फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने अशोक प्रसाद, जैमुद्दीन और अमरजीत के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। दोनों किशोरियों को शनिवार को मेडिकल परीक्षण के लिए लाया गया, लेकिन चिकित्सक के न होने से उन्हें आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है। गौरीबाजार थाने के प्रभारी अश्वनी राय ने बताया कि किशोरियों के अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल परीक्षण के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button