Site icon CMGTIMES

अधेड़ विधवा के साथ दो पुलिसकर्मियों ने किया दुष्कर्म, भर्ती

सांकेतिक तस्वीर

लोहरदगा । सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ दो पुलिसकर्मियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोपित जवान सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में तैनात हैं। पीड़ित के मुताबिक जब वह बुधवार को खेत में घास काट रही थी उसी वक्त दोनों जवान वहां आए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

ग्रामीणों और पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि आरोपित जवानों ने महिला को बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों की मदद से रात दो बजे उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीण महिलाएं लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंची और आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की प्रशासन से मांग करने लगी।

लोहरदगा महिला थाना प्रभारी नविता महतो ने गुरुवार सुबह अस्पताल पहुंचकर पीड़ित महिला का बयान लिया। महिला थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़ित का बयान ले लिया गया है। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।(हि.स.)

Exit mobile version