डंफर के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल
वाराणसी।मिर्जामुराद थाना अंतर्गत डंगहरिया गांव के सामने हाइवे पर सोमवर की सुबह करीब सात बजे डंफर की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों कछवांरोड जिम कर के घर बाइक से वापस लौट रहे थे। हादसे के करीब एक घंटे बाद मामले की जानकारी जब हुई जब ग्रामीणों की नजर दोनों पर पड़ी। पुलिस की मदद से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार शिवरामपुर गांव निवासी विजय पाल (27) और राजेश पाल (38) रोज की तरह कछवांरोड स्थित जिम पर व्यायाम के लिए गये थे। लौटते वक्त डंगहरिया गांव हाइवे पर पीछे से अज्ञात डंफर ने टक्कर मार दी। दोनों नाले में जा गिरे। कोहरे की वजह से एक घंटे तक दोनों वहीं पड़े रहे। हालांकि बाद में ग्रामीणों की नजर पड़ी तो स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने दोनों को नाले से निकाल बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए भिजवाया। हादसे में एक की पहचान विजय पाल के तौर पर हुई उसकी हालत चिंताजनक है। ग्रामीणों ने बताया की हाइवे के किनारे बने बड़े बड़े नालों को ढका नही है ऐसे में यहां आये दिन हादसा होता है।