Site icon CMGTIMES

शहीद सैनिकों को कैंडिल जलाकर किया श्रद्धांजलि अर्पित

महराजगंज। जिला मुख्यालय के प्रमुख सक्सेना चौक पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश संगठन मंत्री पशुपतिनाथ गुप्त के देखरेख में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कसौधन के नेतृत्व में भारत चीन सीमा पर शहीद सैनिकों को कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए,सभी ने चीन के सामानों के वहिष्कार का शपथ भी लिया। उक्त अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष एवं नगरपालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, संरक्षक के0एम0अग्रवाल, वरिष्ठ व्यापारी नेता रामप्रीत कसौधन, दवा संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार चौरसिया,ओमप्रकाश गुप्त ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुझारू साथी ध्रुव कासौधन,विपिन पांडेय, रामधारी मद्धेशिया,सुरेश गुप्त,पशुपतिनाथ जायसवाल,आकाश कशौधन, कृष्ण कसौधन, बनारसी मद्धेशिया,कमलेश यादव,प्रदीप कासौधन, मोहन जायसवाल,अशोक लोहिया,अशोक तिवारी, राममिलन वर्मा,छोटेलाल अग्रहरि,घनश्याम मद्धेशिया,सोमनाथ गुप्त,महेन्द्र जायसवाल,महेन्द्र निगम आदि बहुत से लोगो मौजूद रहे।

Exit mobile version