Entertainment

अक्षय की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा , 100 फीट नीचे गिरा लड़का, हालत नाजुक

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ के सेट पर बड़ा हादसा हो गया। 19 साल का एक लड़का किले की किलेबंदी से 100 फीट नीचे गिर गया है। युवक गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग पन्हाला में हो रही थी। जहां सज्जा कोठी इलाके में फिल्म का सेट लगा हुआ था। शनिवार रात 8.30 बजे से शूटिंग शुरू हुई। शूट के लिए घोड़े लाए गए थे। जिसके लिए नागेश खोबर घोड़े की देखभाल करने के लिए आया हुआ था। इस दौरान नागेश का कॉल आया तो वो पहाड़ी के कोने पर खड़ा होकर बात करने लगा। नागेश जैसे ही फोन पर बात खत्म होने के बाद मुड़ा, वो पहाड़ी के कोने से 100 फुट नीचे गिर गया। जब लोगों को ये बात पता चली तो दो लोग रस्सी के सहारे नीचे उतरे। इसके बाद नागेश को रस्सी से बांधकर पन्हालगढ़ लाया गया।

शरीर पर आईं गंभीर चोटें

नागेश के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। उसके तुरंत बाद नागेश को महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित नागेश सी. पी. आर. अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन नागेश की हालत गंभीर होने के कारण अब उसे एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है और उनका इलाज चल रहा है। नागेश के एक्सीडेंट होने की सूचना मिलने के बाद अब पन्हाला पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंच गई है। लेकिन अब तक पुलिस या महेश मांजरेकर की टीम से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

महेश मांजरेकर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ में अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं फिल्म का डायरेक्शन महेश मांजरेकर कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग काफी समय से चल रही है.(वीएनएस)

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: