Crime

केराकत में चोरों ने हाथ फेरा 12 लाख के जेवरात पर

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मनियरा ग्राम निवासी जय प्रकाश यादव के घर में घुस कर चोरों ने 24/25 अक्टूबर की रात में लगभग 12 लाख रुपए का माल पार कर दिया। पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान में 25 हजार रुपये की नगदी समेत पीड़ित के चाची की 6 सोने की गले की चैन, 7 अंगूठी, एक चांदी की हंसुली, पुत्री का 2 सूटकेश , एक पेटी व एक बैग शामिल है। पुत्री की पेटी में एक सोने का हार , झुमका, 7 अंगूठी, एक सोने की बाली, नथिया,सोने का कंगन एक जोड़ी, 2 जोड़ी कान का सुई धागा,चांदी का कमरबंद, सोने मंगलसूत्र,10 जोड़ी चांदी मीना रखा था। पीड़ित की पत्नी का बाक्स जिसमें पत्नी की 6 अंगूठी सोने की,एक जोड़ी सोने का झुमका,एक जोड़ी सोने का कर्णफूल, एक जोड़ी झाली, मंगलसूत्र था वह भी गायब है। चोरों ने चोरी करने के बाद भागते समय घर का एक बक्सा जिसमें कोई कीमती सामान नहीं था उसे मकान के पीछे खेत में ही छोड़ दिया और चलते बने। पीड़ित ने वारदात की सूचना पुलिस को लिखित सूचना के साथ साथ मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी दे दी है। इलाके के लोगों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस की सुस्ती से पूरे क्षेत्र में आए दिन चोरियों की ताबड़तोड़ वारदातें हो रही हैं।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: