महिला ने लिया बाइक सवार से लिफ्ट,धमका कर निकाल लिया 27 हजार
देवरिया। एक जालसाज महिला ने खुद को महिला सिपाही बता कर बाइक सवार से लिफ्ट लिया व 27 हजार रुपये जबरिया जेब से निकाल लिए। पीड़ित ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
भटनी निवासी राजेंद्र वर्मा बाइक से सोमवार की रात देवरिया आए थे। लौटते समय पुलिस लाइन गेट के समीप एक महिला ने हाथ दिया और महिला थाना तक के लिए लिफ्ट मांगी। खुद को महिला सिपाही बताया। राजेंद्र महिला को बाइक पर बैठा लिए। जब वह महिला नहीं उतरी तो उन्होंने उतारने का प्रयास किया। पीड़ित के अनुसार वह महिला अश्लील हरकत करने लगी और सोनूघाट तक पहुंचाने की बात कही। इस बीच उसने जबरन जेब से रुपया निकाल ली। और धमकी दी कि किसी से कहोगे तो छेड़खानी के आरोप में फंसा देंगे। सदर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।