Crime

वृद्ध की ईंट-पत्थर से कूच-कूचकर हत्या

प्रतापगढ़ । जनपद के नवसृजित देल्हूपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात ईंट-पत्थर से कूच-कूचकर वृद्ध की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या की जांच में जुटी है।

देल्हुपुर थाना क्षेत्र के कुशफरा गांव में रामसुख उर्फ बच्चा सरोज (62) का गांव के लोगों से ही लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार रात लगभग 11 बजे विरोधियों ने रामसुख पर हमला बोल दिया। ईंट-पत्थर से बुरी तरह कूचे जाने से रामसुख के सिर में गंभीर चोट आ गई। आसपास के लोग भी पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। आनन-फानन में रामसुख को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।थानाध्यक्ष देल्हूपुर धीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि परिजन अभी घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। आरोपितों के बारे में जानकारी मिली है। उनकी तलाश की जा रही है।(हि.स.)

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: